मोनू उपाध्याय की रिपोर्ट
धूम से धाम से मनाया गया मां मंगलादेवी का स्थापना दिवस



मनमोहक मैया के भजनों से गूंजा लहार
फूल बंगला सजाया गया माता के दरबार में छप्पन भोग लगाया
लहार के प्राचीन एक मात्र नगर के ह्रदय स्थल पर बिराजमान माँ मंगलादेवी का स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया मंदिर पर बड़े ही भव्य तरीके से सजाया गया आकर्षक लाइटें लगाई गई
आज सुबह से ही समाज सेवियों ने मंदिर प्रांगण को धोकर साफ किया छप्पन प्रकार का भोग लगाया एवम फूल बंगला सजाया गया मंदिर समिति द्वारा मिली जानकारी के अनुसार प्रातःकाल माँ का अभिषेक सहस्रार्चन, किया गया तत्पश्चात हवन किया गया तत्पश्चात माँ का भोग लगाया गया मंदिर समिति के ही सदस्य पवन भाई द्वारा फूलबंगला सजाया गया , छप्पनभोग लगाया गया दोपहर से ही जसमन्त सिंह भदौरिया एवम कल्लू दीक्षित बरेई संकीर्तन पार्टी के द्वारा माता रानी के सुंदर भजन प्रस्तुत किए गए बाल गायिका द्वारा प्रस्तुत माता रानी के सुंदर भजनो को सुनकर भक्त झूम उठे मां मंगलादेवी जी के स्थापना दिवस में हजारों भक्तों ने शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त किया।।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है