हिंद मजदुर सभा (एच. एम.एस.) के तत्वावधान में रामलीला मैदान युवा समिति द्वारा रामलीला मैदान में श्रमिक नेता व समाजसेवी स्व. भंवरसिंह जी राठौड़ की स्मृति में दो दिवसीय ओपन वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ पुर्व नगरपालिका अध्यक्ष बालदेश्वर दयाल जायसवाल व सघ के प्रदेश संगठन मंत्री व्यास जी ने किया। संस्था के विजयसिंह राठौड़ ने बताया कि प्रतियोगिता शुभारंभ के पुर्व स्व. भंवरसिंह जी राठौड़ की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रध्दांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें उनके साथी रहे हनुमानप्रसाद शर्मा, प्रभुसिंह शेखावत, सरनामसिंह चौहान, शिवधनी गुप्ता, विरेंद्र प्रताप शुक्ल, जोधसिंह राठौर, राजेन्द्र अवाना, मनोहर गुर्जर, विजयसिंह रधुवंशी, जागेश्वर शर्मा, ह्रदयचंद, सुरेंद्र मीणा, जन्बू सुराना,आनंद दीक्षित,सत्यनारायण शर्मा, रामसिंह शेखावत, सी जी. आनंद व सभी ट्रेड युनियन के साथियों नें उन्हें याद करते हुये पुष्प अर्पित किये। कार्यक्रम में स्वागत संघ के अध्यक्ष भाषण राजेंद्र अवाना व संचालन संस्था के मंत्री अशोक शर्मा ने किया व आभार महामंत्री जगमालसिंह राठौड़ ने माना।
दो दिवसीय प्रतियोगिता में 16 टीमें भाग लेगी।


More Stories
*वन मंडल की बड़ी कार्रवाई खेर की लकड़ी के अवैध भंडार पर बड़ी कार्रवाई*
रीवा: सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप