इरफान अंसारी रिपोर्टर

उज्जैन 27 फरवरी। यूक्रेन में फंसे 12 विधार्थियों को विदेश मंत्रालय की मदद से सुरक्षित रूप से पोलैंड पहुँचा दिया गया है। यहां से इन विद्यार्थियों को भारत लाया जाएगा। उज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र के 12 परिवारों ने सांसद अनिल फिरोजिया से अपने बच्चों को सुरक्षित भारत लाने के लिए सम्पर्क किया था। मामले में सांसद फ़िरोजिया ने विदेश मंत्रालय से बातचीत कर ऐसे सभी परिवारों के बच्चों को यूक्रेन से पोलैंड के रास्ते सुरक्षित निकलने का काम किया है। ये सभी विद्यार्थी पोलैंड बॉडर से वहां के भारतीय दूतावास पहुचेंगे। यहां से इन सभी को सुरक्षित भारत पहुँचाया जाएगा।

More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…