दिनेश दांतरे की रिपोर्ट
दिव्यांगों के लिए समर्पित सक्षम संस्था का प्रांतीय अधिवेशन कैंसर अस्पताल में संपन्न हुआ





कार्यशाला में मुख्य अतिथि श्री मुन्ना लाल जी गोयल अध्यक्ष बीज एवं फार्म विकास निगम कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर बीआर श्रीवास्तव डायरेक्टर कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट एवं उपस्थित अन्य विशिष्ट अतिथि गण श्री संजीव खेमरिया, एडीएम घाटीगांव मुरार ,डॉक्टर आलोक पुरोहित आरएमओ जिला अस्पताल मुरार एवं अध्यक्ष सक्षम ,
सचिव पूरन चौबे श्री दयाल सिंह जी राष्ट्रीय संरक्षक श्री रविंद्र कोपरगांव कर प्रांत अध्यक्ष श्री केवीएल श्रीवास्तव जी प्रदेश सचिव सभी ने दीप प्रज्वलन सरस्वती पूजन एवं दृष्टिबाधित बच्चों की संस्था लुई ब्रेल के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदन किया गया
सर्वप्रथम संस्था के अध्यक्ष डॉक्टर आलोक पुरोहित जी ने शहर के अंदर कार्य कर रही संस्था विगत दिवस में संस्था के सदस्यों द्वारा दिव्यांगों के विकास एवं पुनर्वास के लिए किए गए कार्यों के बारे में बताया तत्पश्चात श्री केवीएल श्रीवास्तव जी द्वारा सक्षम संस्था राष्ट्रीय स्तर पर जो कार्य कर रही है उसके बारे में बताया।
सभी अतिथियों द्वारा ग्वालियर की कार्यकारिणी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया
तत्पश्चात मुख्य वक्ता के रूप में डॉक्टर दयाल सिंह जी पवार द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर कार्य कर रही संस्था के बारे में विस्तृत रूप से बताया
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉक्टर बीआर श्रीवास्तव जी द्वारा सक्षम के सभी सदस्यों का उनके कार्य के लिए प्रोत्साहन एवं सभी के लिए प्रेरणा स्रोत बताया अंत में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीज एवं फार्म विकास निगम के अध्यक्ष श्री मुन्ना लाल जी गोयल द्वारा सभी उपस्थित सदस्यों का उनके बेहतर कार्य करने एवं भविष्य में जो दिव्यांग है उनके पुनर्वास शिक्षा इत्यादि विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए कार्यक्रम का संचालन श्रीमती शर्मिला शर्मा ,मनोज पांडे एवं अलका शिव द्वारा किया गया
उपस्थित हुए सभी अतिथियों का आभार प्रोफेसर श्री रवि कांत अदालत वाले द्वारा किया गया।
धन्यवाद
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है