Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*पल्स पोलियो अभियान के प्रथम दिवस 1 लाख 70 हजार बच्चों को पिलाई गई दवा*

*1542 बूथों पर 85 प्रतिशत बच्चों को पिलाई गई जिंदगी की 2 बूंद*

छुटे हुए 0 से 5 वर्ष के बच्चों को घर घर जाकर पिलाई जाएगी पल्स पोलियो की दवा*

रोटरी क्लब के पोलियो बूथ का विधायक श्री जाटव ने किया शुभारंभ*

गुना। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का रविवार को शुभारंभ हुआ। गुना जिले में 1542 बूथों पर जन्म से 5 वर्ष आयु के 2लाख 1हजार 274 बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाने के लक्ष्य के विरुद्ध प्रथम दिवस 1 लाख 70 हजार बच्चों को दवा पिलाई गई। जो जिले में इस आयुवर्ग के बच्चों को 85 प्रतिशत लक्ष्य को पार करते हुए जिंदगी की 2 बूंद पिलाकर अभियान का शुभारंभ हुआ। नगर में जिसका शुभारंभ गुना विधायक गोपीलाल जाटव, गुना कलेक्टर फ्रैंक नोवल ए एवं भाजपा जिला टीकाकरण प्रभारी विकास जैन नखराली द्वारा बूढ़े बालाजी उप स्वास्थ्य केंद्र पर बने पोलियो बूथ पर पहुँच बच्चों को जिंदगी की 2 बूंद दवा पिलाकर विधिवत शुभारंभ किया गया। दवा पिलाने के बाद बच्चों को खिलौने व चॉकलेट वितरण किये गए। विधायक श्री जाटव ने कहा कि हम सभी जिम्मेवारी निफाते हुए मेहनत के साथ पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाए और प्रयास करें कि विभाग द्वारा रखे गए लक्ष्य को हम शत-प्रतिशत पूरा करें। इस मौके पर नवीन सीएमएचओ डॉ राजकुमार ऋषिशवर, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ सुदर्शन कुशवाह, पूर्व सीएमएचओ डॉ रामवीर सिंह रघुवंशी,भजपा नेत्री लक्ष्मी शर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम उपस्थित रहे। गुना कलेक्टर ने कहा कि जिले में जन्म से 5 वर्ष आयु के 2लाख 1हजार 274 बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाने का लक्ष्य के साथ बच्चों को दवा पिलाई जा रही है।जिसके तहत जिले में 3084 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही विभिन्न विभागों व सामाजिक संस्थाओं का इसमे सहयोग प्राप्त हो रहा है। सभी के सहयोग से हम गुना जिले को पोलियो मुक्त बनाएंगे। प्रथम दिवस में छुटे हुए लोंगो को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा घर घर जाकर पल्स पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। यह अभियान 2 मार्च 2022 तक चलेगा जिसमे 100 प्रतिशत बच्चों को दवा पिलाकर कवर किया जाएगा।

*रोटरी क्लब के पोलियो बूथ का विधायक श्री जाटव ने किया शुभारंभ*

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान पर प्रतिवर्ष की भांति रोटरी क्लब द्वारा सहयोग किया जाता है जिसके तहत रविवार को जयस्तंभ चौराहा गुना पर पल्स पोलिंग बूथ बनाया गया जिसका शुभारंभ गुना विधायक गोपीलाल जाटव द्वारा किया गया। इस मोके पर पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह सलूजा, भाजपा जिला टीकाकरण प्रभारी विकास जैन नखराली, नवीन सीएमएचओ डॉ राजकुमार ऋषिशवर, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ सुदर्शन कुशवाह, पूर्व सीएमएचओ डॉ रामवीर सिंह रघुवंशी, रोटरी अध्यक्ष सुनील अग्रेश, सचिव श्याम गर्ग, पवन अग्रवाल, मनिंदर सिंह, विनोद सागर सूद, सत्येंद्र सक्सेना, जगमोहन बंसल, श्रवण एवट,  डीएन नीखरा, सजंय मंगल, मनोज विंदल सहित बड़ी संख्या में रोटरी सदस्य मौजूद रहे।

मोहन शर्मा की रिपोर्ट