Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

श्रमिक नेता स्व. भंवरसिंह जी राठौड़ की स्मृति में रामलीला मैदान में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, बालिका वर्ग में मंदसौर व बालक वर्ग में इंदौर की टीम ने बाजी मारी।

इरफान अंसारी रिपोर्टर

*श्रमिक नेता स्व. भंवरसिंह जी राठौड़ की स्मृति में रामलीला मैदान में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, बालिका वर्ग में मंदसौर व बालक वर्ग में इंदौर की टीम ने बाजी मारी *

हिंद मजदुर सभा (एच. एम.एस.) के तत्वावधान में रामलीला मैदान में श्रमिक नेता व समाजसेवी स्व. भंवरसिंह जी राठौड़ की पुण्य स्मृति में दो दिवसीय ओपन वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। संगठन के विजयसिंह राठौड़ ने बताया प्रतियोगिता में इंदौर,रतलाम,उज्जैन, मंदसौर, देवास, शाजापुर, तराना, पिपलिया मंडी, महिदपुर समेत कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया।
नागदा में पहली बार बालिका वर्ग की भी वॉलीबॉल प्रतियोगिता हुई जिसका फ़ाइनल मैच वॉलीबॉल गर्ल्स एकेडमी, मंदसौर व यूनिक एकेडमी,रतलाम के मध्य खेला गया जिसमें मंदसौर की टीम विजयी रही वहीं बालक वर्ग का फायनल मैच ब्रदर्स वॉलीबॉल एकेडमी, इंदौर व गुरूकुल वॉलीबॉल एकेडमी , उज्जैन के मध्य खेला गया जिसमें इंदौर की टीम नें बाजी मारी।
विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कार पुर्व विधायक दिलीपसिंह शेखावत, मंडल अध्यक्ष सी.एम. अतुल, सांसद प्रतिनिधि प्रकाश जैन, अध्यापक धर्मेन्द्र गांधी, समाजसेवी हेमलता तोमर आदि ने दिया।
प्रतियोगिता शुभारंभ के पुर्व स्व. भंवरसिंह जी राठौड़ की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रध्दांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें उनके साथी रहे हनुमानप्रसाद शर्मा, प्रभुसिंह शेखावत, सरनामसिंह चौहान, शिवधनी गुप्ता, विरेंद्र प्रताप शुक्ल, जोधसिंह राठौर, राजेन्द्र अवाना, अशोक शर्मा, मनोहर गुर्जर, विजयसिंह रधुवंशी, जागेश्वर शर्मा, ह्रदयचंद, आनंद दीक्षित,रामसिंह शेखावत, धीरेन्द्र कंडारी, मांगसिंह, राजेंद्र सिंह, रमेश पाल, गणेश गुप्ता व सभी ट्रेड युनियन के साथियों नें उन्हें याद करते हुये पुष्प अर्पित किये।
कार्यक्रम का संचालन अशोक शर्मा ने किया व आभार हिंद मजदुर सभा के महामंत्री जगमालसिंह राठौड़ ने माना।