Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

राजवीर त्यागी रिपोर्टर

मध्यप्रदेश: भोपाल में जेपी हॉस्पिटल का लैब टेक्नीशियन बड़े तालाब में कूदा, मौत!

भोपाल में कोविड-19 के अस्थाई कर्मचारी लैब टेक्नीशियन ने बड़े तालाब में कूदकर अपनी जान दे दी। मूलत: भिंड निवासी अक्षत शर्मा (24) भोपाल के जयप्रकाश अस्पताल (जेपी) में लैब टेक्नीशियन थे। वह कोविड संक्रमित मरीजों के सैंपल कलेक्शन का काम करते थे। शुक्रवार दोपहर बाद वह मैजिक चालक आनंद प्रजापति के साथ सैंपल कलेक्शन के लिए निकले थे। आनंद को उन्होंने बताया कि लालघाटी चलना है। शाम करीब सवा 4 बजे मैजिक जैसे ही वीआईपी रोड पहुंची, वैसे ही राजाभोज प्रतिमा से कुछ पहले अक्षत ने गाड़ी साइड में लगाकर रोकने के लिए बोला। गाड़ी रुकते ही अक्षत ने तेजी से दरवाजा खोला और रेलिंग पर चढ़कर तालाब में छलांग लगा दी। जानकार मिलते ही रेतघाट के पास तैनात गोताखोर मौके पर पहुंचे।करीब 20 मिनट बाद उसकी लाश बरामद हुई। उसके पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जेब से उनका मोबाइल फोन मिला था, जो पानी के कारण बंद हो गया था। परिजन भोपाल के लिए रवाना हो गए हैं।
यह घटना ऐसे समय में हुई है जब एमपी फार्मासिस्ट एसोसिएशन एवं कोविड 19 स्वास्थ्य सेवा संगठन ने कोविड-19 में कार्यरत कर्मचारियों की संविदा नियुक्ति की मांग को लेकर 8 मार्च को भोपाल में प्रदर्शन एवं आंदोलन करने का आह्वान दिया है!
संगठन के प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं आईटी सेल अध्यक्ष राजवीर त्यागी ने बताया कि इस आंदोलन में प्रदेश के समस्त जिले के कोविड-19 के अस्थाई कर्मचारी भाग लेंगे।
कोविड-19 स्वास्थ्य सेवा संगठन के अध्यक्ष जितेंद्र कुशवाह ने बताया कि इस समय पर इस दुर्घटना का होना बहुत ही दुखद है सरकार से परिवार को सरकारी नौकरी एवं मुआवजा देने की मांग भी रखेंगे।

भोपाल संवाददाता
राजवीर त्यागी की रिपोर्ट
न्यूज़ 24×7 इंडिया
भोपाल