
बड़ी खबर:-
प्रदेश के सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों को CM का तोहफा, 31% तक बढ़ाया गया DA
मध्य प्रदेश के कर्मचारियों के लिए शिवराज सरकार ने बड़ी घोषणा की है। सीएम शिवराज ने अपने जन्मदिन के मौके पर शासकीय कर्मचारियों के लिए 11% डीए वृद्धि का ऐलान कर दिया है। दरअसल मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को भी अब केंद्र सरकार के सामान 31% DA वृद्धि का लाभ दिया जाएगा।
शिवराज सरकार ने मध्य प्रदेश के कर्मचारियों के डीए में 31% की वृद्धि का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही होली से पहले शासकीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया गया है। कर्मचारियों को 1 अप्रैल से केंद्र के समान 31% महंगाई भत्ता दिया जाएगा। इससे पहले अक्टूबर माह में कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 8% बढ़ाया गया था जो कुल मिलाकर 20% हो गया था।
अब मुख्यमंत्री ने सीधे 11% की वृद्धि की है, जो कुल मिलाकर 31% हो जाएगा। हालांकि कर्मचारियों में इस बात को लेकर अभी भी रोष है कि यह बढ़ोतरी केंद्रीय तिथि से नहीं की गई जिसके चलते उन्हें केंद्र के समान लाभ नहीं मिल पाएगा। पेंशनरों के लिए भी अभी घोषणा नहीं की गई है और उन्हें अभी 17% महंगाई भत्ता ही मिल रहा है।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है