अवनीश शर्मा रिपोर्टर
आज दिनांक 6 मार्च 2022 को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय भिंड में आयोजित अतिरिक्त कक्ष भूमि पूजन के अवसर पर पुलिस विभाग द्वारा आयोजित निबंध प्रतियोगिता और मतदाता दिवस पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता दोनों में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर संजय दत्त शर्मा को सहकारिता एवम लोक प्रशासन मंत्री श्री अरविन्द सिंह भदौरिया और सदर विधायक संजीव सिंह कुशवाह तथा जिला कलेक्टर सतीश कुमार एस , एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान द्वारा सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में विद्यालय प्राचार्य श्री पी एस चौहान , एनएसएस अधिकारी श्री धीरज सिंह गुर्जर , जिला शिक्षा अधिकारी एच एस तोमर , एडीपीसी सत्यभान सिंह , बीआरसीसी सत्येंद्र सिंह और पुलिस अधिकारी तथा शिक्षक संघ के सदस्य , विद्यालयीन छात्र छात्राएं आदि उपस्थित रहे/



More Stories
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।