ब्यूरो वाजिद अली कुरेशी
संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन दिल्ली की तरफ से निरंकारी भवन -हरसौला फाटक महू में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। यह पिछले 15 वर्षों से लगातार रक्तदान शिविर का आयोजन होता आ रहा है।
निरंकारी बाबा जी का संदेश है कि “रक्त नालियों में नहीं नाड़ियो में बहे” इसी संदेश के आधार पर रक्त दान शिविर पूरे विश्व मे लगाए जाते हैं।
इस रक्तदान शिविर का उद्घाटन इंदौर जोन के जोनल इंचार्ज आर एस नागपाल जी ने किया एवं महू के मुखी श्री शेखर चंद्र जी ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया।साथ में सत्संग का भी आयोजन किया गया था, जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए तथा 63 यूनिट रक्तदान हुआ।


More Stories
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।