*गरीबो की गाय बकरी में सफल कृत्रिम गर्भाधान*
राजोद।आम तौर पर मादा पशुओ में उन्नत नस्लो से कृत्रिम गर्भाधान होता आ रहा है।। लेकिन समीप के ग्राम साजोद निवासी सुनील धाकड़ (गोसेवक)ने द गोट ट्रस्ट लखनऊ NGO व पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा यूनिवर्सिटी मथुरा उत्तर प्रदेश से प्रशिक्षण लेकर क्षेत्र में गरीबो की गाय कही जाने वाली बकरियों के उन्नत नस्लो से कृत्रिम गर्भाधान शुरू किया।बकरियों में यह विधि नई है।फिर भी क्षेत्र में पशुपालन विभाग से जुड़े होने से धाकड़ द्वारा बकरी पालको को इस कृत्रिम गर्भाधान विधि से उन्नत नस्लो जमुनापारी बरबरी सिरोही,बीटल जैसी सीमेन से क्रॉस करवाने की सलाह दी गई। जिस पर बकरी पालको द्वारा बकरी के गर्मी की सूचना देकर कृत्रिम गर्भाधान करवाया।अब तक धाकड़ शुरुआत में 10 बकरियों को उन्नत नस्ल से क्रॉस किया। जिसमे 7 बकरियों ने उन्नत मेमनों को जन्म दिया।। धाकड़ का कहना है कि हर पशुपालक आर्थिक स्थिति के कारण उन्नत नस्लो के बकरों को रखने में असमर्थ होता है। इस विधि से मनचाही नस्लो से वह बकरी गर्भित करवा सकते है।।क्षेत्र में यह बड़ी पहल है उन्नत नस्लो से अधिक मुनाफा कमाया जा सकेगा।
फ़ोटो केपशन कृत्रिम गर्भधान से जन्मे मेमने

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है