Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

हरदा -: जिले में 1100 नारी शक्ति द्वारा बनाई गई अद्भुत कलाकृति

वसुधैव कुटुंबकम (सतीश गुर्जर टीम) ने नारी शक्ति की समाज में भूमिका को दर्शाने के लिए हरदा व आसपास के जिलों की लगभग 1100 महिलाओं को एकत्रित कर कृषि उपज मंडी के 20000 स्क्वायर फीट के प्रांगण में झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की अद्भुत कलाकृति बनाई है

हरदा जिले मे चौंकाने वाली बात यह है कि कलाकृति किसी सामग्री से नहीं बल्कि महिलाओं से ही बनी है महिलाओं ने निश्चित स्थान पर खड़े होकर कला के रूप को नया आयाम दिया है इस कलाकृति को बनाने हेतु सतीश गुर्जर टीम ने 2 दिनों की तैयारी की थी, करीब 10 दिन पहले सोशल मीडिया पर ही सभी नारी शक्ति को जोड़ा और 1 दिन पहले ग्राउंड पर स्केच व कलर किया और 6 मार्च को सभी नारी शक्ति को 40 बच्चों की टीम द्वारा नेतृत्व करके अपनी जगह बताई,
कुछ समय बाद स्वल्पाहार की व्यवस्था बागबान होटल की ओर से रखी गई थी, साथ ही हिंदुस्तान ट्रेडर्स ने आर्थिक सहायता की।
शाम को सूरज ढलने से पहले सभी महिलाएं अपने पूर्व सुनिश्चित स्थान पर खड़े हो गए और विख्यात स्वतंत्रता सेनानी रानी लक्ष्मीबाई की खूबसूरत कलाकृति तैयार की इस अवसर पर सानिका पटेल (मिट्टी की बेटी), भारत माता के रूप में सूची बंसल, रानी लक्ष्मीबाई के रूप में पूजा पटेल, सादया शर्मा, परिधि बांके, छवि गुर्जर बने किरण बेदी के रूप में सलोनी शर्मा, निर्मला सीतारमण के रूप में राजनंदनी पालीवाल, वकील के रूप नियति हिंडोचा, डॉक्टर के रूप में रंगोली बंसल, पहली महिला पायलट के रूप में मीनाक्षी रायखेरे, मिताली राज के रूप में ऋषिका शर्मा, बीकाजी कामा के रूप में मनश्वी दोगने, मेरी कॉम के रूप में खुशी अजमेरा, बिजनेसबुमैन के रूप में साक्षी सोनी, पीवी सिंधु के रूप में अक्षिता गुर्जर और भी कई रूपों को सुशोभित किया गया था इस मौके पर संदीप जी पटेल डॉक्टर बांगड़ एवं लायंस क्लब द्वारा सम्मान किया गया
उद्देश्य -समाज में नारी के सम्मान में भूमिका के प्रति लोगों को जागरुक करना