इरफान अंसारी रिपोर्टर
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा कल 8 मार्च मंगलवार को अल्पप्रवास पर उज्जैन आ रहे है । जे पी नड्डा के उज्जैन आगमन पर नगर भाजपा द्वारा उनके जोरदार स्वागत की तैयारी की जा रही है ।
मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा के अनुसार भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा इंदौर से सड़क मार्ग से प्रातः 11.30 बजे उज्जैन पंहुचेंगे वे सर्वप्रथम महाकाल दर्शन करेंगे उसके पश्चात सर्किट हाउस पर वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे । यहां से नड्डा देवास में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए प्रस्थान करेंगे । राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नगर आगमन पर नगर भाजपा द्वारा नगर अध्यक्ष विवेक जोशी के नेतृत्व में स्वागत की तैयारी की जा रही हैं।


More Stories
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?