असम निकाय चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। आज सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हो गई थी। असम के 24 जिलों में 80 नगर निकायों के लिए वोटों की गिनती हो रही है।
असम में 80 नगर पालिकाओं के 977 वार्डों के लिए हुए निकाय चुनावों की मतगणना जारी है। राज्य चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, 2,500 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था, जिनकी किस्मत का फैसला आज हो जाएगा। 57 वार्डों के उम्मीदवारों को पहले ही विजेता घोषित किया जा चुका है क्योंकि वे निर्विरोध थे।

असम राज्य चुनाव आयोग के अनुसार सुबह 11 बजे तक कुल 977 वार्डों में 548 पर भाजपा आगे चल रही है। जबकि 61 वार्डों में कांग्रेस और 125 वार्डों में अन्य आगे चल रहे हैं।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है