अवनीश शर्मा रिपोर्टर

आज दिनाँक 3 मार्च 2022 को भिंडी ऋषि की तपोभूमि पर ऋषीश्वर ब्राह्मण धर्मशाला भिंड में ऋषीश्वर
वॉलिंटियर्स आर्गेनाइजेशन के स्थापना दिवस के उपलक्ष में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन वितरण व समाज के विशिष्ट लोग जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों अपनी पहचान बना कर समाज को गौरान्वित किया उनको सम्मानित किया गया।
इसके अलावा ऋषीश्वर वालंटियर टीम ने ऋषिश्वर धर्मशाला में एक निःशुल्क पुस्तकालय का शुभारम्भ भी किया। जिसमे समाज के कई लोगों ने पुस्तकें दान स्वरूप दीं। शुरुआती स्तर पर धार्मिक पुस्तकें रखी गईं हैं। इस कार्यक्रम में दिल्ली, ग्वालियर मुरैना इटावा,बरेली, सागर एवं और भी समाज सेवी उपस्थित हुए जिनमे समाज के ही एक युवा साइकिलिस्ट ब्रजेश शर्मा भी आये, जो 2 सालों से अपनी साईकल से ही पूरे भारत मे सिंगल यूज़ प्लास्टिक फ्री इंडिया व आर्गेनिक खेती की मुहिम को लेकर भारतभर में लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है