Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

भगोरिया मेले में अश्लीलता पर अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने कहा आरोपियों को ऐसी सजा मिले बन जाए मिसाल, 15 आरोपी गिरफ्तार।

ब्यूरो करीम खान

अलीराजपुर में लगने वाले भगोरिया मेले में आदिवासी युवतियों से अश्लीलता की फिल्म अभिनेत्री उर्मिला मातोड़कर ने ट्वीट में निंदा की है और कहा है कि आरोपियों को ऐसी सजा मिलना चाहिए जो मिसाल बन जाए। दूसरी तरफ इस मामले में पुलिस ने सभी 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में 12 आरोपी धार और तीन अलीराजपुर जिले के रहने वाले हैं जो 19 से 25 वर्ष के हैं। इस मामले को पुलिस ने फास्ट्रेक कोर्ट में चलाए जाने के लिए अदालत से आग्रह किया है।

रविवार को अलीराजपुर में लगने वाले भगोरिया मेले में कुछ युवकों द्वारा मेले में आई हुई आदिवासी युवतियों से अश्लीलता करने का वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में एक दर्जन से अधिक युवा मेले में खड़ी लड़कियों को जबरन पकड़कर अश्लील हरकतें करते दिखाई दे रहे थे। वीडियो में कई युवक एक युवती को जबरदस्ती खींचकर ले जाते भी दिखाई दिए थे। युवकों की अश्लीलता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया तो पुलिस हरकत में आई थी। वीडियो वायरल करने वाले कुछ युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया जिनकी इस मामले में संलिप्तता की जांच की जा रही है।

एसपी बोले फास्ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की करेंगे अपील

अलीराजपुर एसपी मनोज कुमार सिंह के मुताबिक मामले में वीडियो में दिखाई दे रही युवतियों की तरफ से छेड़छाड़ का कोई प्रकरण दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस ने मामले में संज्ञान लिया है। अब पुलिस इस मामले की सुनवाई फास्ट्रैक कोर्ट में करने की अपील करेगी।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम
01- मुख्य आरोपी नन्हे उर्फ नरेंद्र डावर पिता सोमला डावर उम्र 25 वर्ष जाति भील निवासी गनपुर थाना मनावर
02- विशाल पिता कियादिया अलावा उम्र 18 वर्ष जाति भील निवासी बायडी फलिया गनपुर थाना मनावर
03- दिलीप पिता बुधा वास्केल उम्र 30 वर्ष जाति भील निवासी गनपुर थाना मनावर
04- मुन्ना पिता मांगीलाल भील जाति भील उम्र 30 वर्ष निवासी सिरसी पुनर्वास थाना मनावर
05- लालू पिता सौदान अजनारे जाति भील उम्र 20 वर्ष निवासी सिरसी गत्तेवादी फलिया थाना मनावर
06- महेश पिता शंकर उम्र 19 वर्ष निवासी घटिया बायडी फालिये सिरसी थाना मनावर
07- सुनील पिता सिलदार डावर जाति भील उम्र 32 वर्ष निवासी सिरसी थाना मनावर
08- राहुल पिता शंकर भील उम्र 22 वर्ष जाति भील निवासी सिरसी गनपुर थाना मनावर
09- लल्लन पिता साव दान भील जाति भील उम्र 20 वर्ष निवासी सिरसी गनपुर थाना मनावर
10- कालू पिता हीरालाल भील जाति भील उम्र 24 वर्ष निवासी सिरसी गनपुर थाना मनावर
11- राकेश पिता कालू भील जाति भील उम्र 23 वर्ष निवासी सिरसी गनपुर थाना मनावर
12- अर्जुन पिता उदा डावर उम्र 20 वर्ष जाति भील निवासी सिरसी गनपुर थाना मनावर
13- पाताल सिंह पिता ज्ञान सिंह उम्र 24 वर्ष जाति भिलाला निवासी गिराला थाना नानपुर
14- मुकेश चौहान पिता वालसिंह 19 वर्ष जाति भिलाला निवास गिराला नानपुर
15- सुनील पिता रुमालग सिंह चौहान उम्र 18 वर्ष जाति भिलाला निवासी गिराला नानपुर