Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्यूरो चीफ करीम खान

जिले मे भील सेना के 11 लोगो की टोली करेगी अवैध शराब परिवहन पर निगरानी शराब की गाडीया पकडकर करेगे पुलिस के हवाले ।

जिले मे अवैध शराब का कारोबार जोरो से चल रहा है । शराब माफियाओ के द्वारा सीमा से लगे गूजरात राज्य तक अवेध शराब की सप्लाई की जा रही है । लेकिन जिले का आबकारी विभाग इस ओर ध्यान नही दे रहा है उक्त आरोप भील सेना सगंठन के सुप्रीमो शंकर बामनिया प्रदेश अध्यक्ष रमेश बधेल ओर भील सेना सगठन के जिला अध्यक्ष चतरसिह मण्डलोई ने एक प्रेस वार्ता मे लगाये । भील सेना सूप्रीमो शंकर बामनिया ने कहा के आलीराजपुर जिला पिछले चार पाच महिनो से अपराधो मे नंबर वन पर जा पहुचा है जिले मे आए दिन कोई ना कोई अपराध घटीत हो रहे मर्डर लूट चोरी अवैध शराब की सप्लाई जैसे कई घटनाए जिले मे सचालित हो रही है लेकिन प्रशासन इस ओर ध्यान नही दे रहा है जिले मे पुलिस कप्तान तो सही तरीके से अपराधो मे लिप्त आरोपीयो को पकड कर अपना काम अच्छे तरीके से कर रहे है मगर जिले का प्रशासनिक अमला
अवैध कारोबारीयो पर मेहरबान है । जिसके कारण जिले मे अवैध शराब माफियाओ का एक तरफा राज चल रहा है जिले मे जब से आबकारी अधीकारी ब्रजेश कोरी साहब की पदस्थापना हुइ है तब से आज तक जिले मे एक भी बडी कार्यवाही शराब माफियाओ पर नही की जबकी आलीराजपुर पुलिस ने पिछले दिनो लाखो की अवैध शराब सोरवा आजादनगर से पकडी क्या कारण है की आबकारी विभाग का काम पुलिस को करना पड रहा हे । इसका एक कारण है आबकारी विभाग ओर शराब माफिया की साठगाठ दोनो की मिलीभगत से शिवराज सिह चोहान के इस मध्यप्रदेश से गांधी के गूजरात तक अवैध शराब पहुचाई जा रही हे जिसका ताजा उदाहरण है दो दिन पहले गुजरात के दाहोद से 10 गाडी अवैध शराब से भरी गुजरात पुलिस ने पकडी जिसमे इदोर के एक बडे शराब माफिया का नाम सामने आया है ओर पास के ही मध्यप्रदेश की सीमा से जूडे शराब दूकानो का नाम सामने आया है । इससे अंदाजा लगाया जा सकता है के किस तरह आलीराजपुर जिले को अवेध शराब की दलदल मे धकेला जा रहा है । आज जिले मे घर घर शराब की दुकाने चल रही है कितने ही लोग नकली शराब पीकर मर रहे है आज जो शराब बिक रही है वो कही ना कही नकली ओर जहरीली हो सकती है क्योकी अभी कूछ महीने पहले जिले के आजादनगर मे नकली शराब बनाने की फेक्टी को पकडा था जहा से भारी मात्रा मे शराब बनाने का केमिकल ओर बाटल मिली थी आज भी कई शराब बनाने के कारखाने चल रहे है । लेकिन अब भील सेना सगंठन आलीराजपुर जिले मे अब अवैध शराब माफियाओ के खिलाफ मोर्चा खोल रहा है आने वाले दिनो मे शादी का सीजन आने वाला है जिसमे भारी मात्रा अवैध शराब का कारोबार चलेगा भील सेना सगठन का एक एक कार्यकर्ता अवैध शराब पर निगरानी रखेगा 11सद्स्यो की टीम हर गाडीयो पर निगरानी रखेगी ओर जहा भी अवैध शराब की गाडी दिखी उसको पकडकर पुलिस के हवाले करेंगे चाहे आजादनगर हो जोबट नानपूर आलीराजपुर छकतला चांदपुर उदयगढ सभी जगह हमारे लोग अवैध शराब के परिवहन पर नजर रखेगे ओर आने वाले दिनो मे शराब दूकानो पर जाकर धरना भी देंगे ।