ब्यूरो वाजिद अली कुरेशी



21 मार्च 2022 को इंदौर जिले के समस्त परियोजना अधिकारी, विकासखंड महिला सशक्तिकरण अधिकारी, पर्यवेक्षक, संविदा पर्यवेक्षक द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम का ज्ञापन ADM श्री पवन जैन एवं श्री अभय बेडेकर जी को सौंपा गया।सम्पूर्ण देश मे महिला बाल विकास विभाग की योजनाओं में PMMVY, LLY, OSC एवं अन्य सभी योजनाओं में प्रदेश को पहचान दिलाने वाला अमला वेतनमान में देश मे अंतिम स्थान पर है। कार्य की दृष्टि से 24 घंटे काम करने वाले अधिकारी और कर्मचारी विभाग के हैं। सम्पूर्ण कोरोना काल मे नही इस संवर्ग ने अपनी जान को जोखिम में डाल कर कार्य किया है। कई अधिकारी और कर्मचारी कोरोना की ड्यूटी के दौरान शाहिद भी हुए।
परियोजना अधिकारी एवं विकासखंड महिला सशक्तिकरण अधिकारी द्वितीय श्रेणी राज पत्रित अधिकारी हैं।देश मे पोषित करने वाला एवं महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य करने वाला यह संवर्ग ,पर्यवेक्षक सहित खुद ही शोषित हैं।
समान कार्य करने वाली संविदा पर्यवेक्षक को नियमित पर्यवेक्षक की तुलना में आधा वेतन प्राप्त होता है।
विगत 25 वर्ष से CDPO की पदोन्नति लंबित है। 2013 से अधिकारियों की परिवीक्षा अवधि लंबित है।2008 से कार्यरत अधिकारी समयमान की प्रतीक्षा में हैं।
महिला बाल विकास का अमला विगत 25 वर्षों से मात्र आश्वासन पर कार्य कर रहा है, पूर्व मंत्री महोदय और प्रमुख सचिव महोदय द्वारा सदैव यह कहा गया कि आप काम करिये और हम आपकी मांग पूरी करेंगे, किंतु अभी तक पूर्ण नही हुई है। किंतु अब परियोजना अधिकारी, विकासखंड महिला सशक्तिकरण अधिकारी, पर्यवेक्षक राज्य स्तरीय संघ के आह्वान पर 21 मार्च से मांग पूरी होने तक अनिश्चित कालीन कामबंद हड़ताल पर हैं।आगे की समस्त कार्यवाही प्रदेश स्तरीय समिति के निर्णय के उपरांत ही लिया जाएगा।

More Stories
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
बरुआ सागर: सिद्ध पीठ मनसल माता के आंगन में गूंजी शहनाइयां; 151 कन्याओं के सामूहिक विवाह में उमड़ा जनसैलाब
चैतमा स्थित निर्माणाधीन चिकित्सक आवास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण