Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बरही में महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में झाड़-फूंक के नाम पर दुराचार करने वाले आरोपी गिरफ्तार।

ब्यूरो चीफ अनिल शर्मा

जैन (भारतीय पुलिस सेवा ) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी श्री मनोज कुमार केडिया के निर्देशन एवं एसडीओपी विजयराघव गढ़ शिखा सोनी जी के मार्गदर्शन में बरही थाना द्वारा विगत दिवस ग्राम पिपरिया कला में करीब 35 वर्षीय महिला के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने के मामले में गांव के ही झाड़-फूंक करने वाले बेड़ी लाल भूमिया (45 वर्ष) को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि दिनांक 19 .03 2022 को सुबह करीब 8:30 बजे ग्राम पिपरिया कला में रहने वाली महिला श्रीमती पूनम कुशवाहा पति विष्णु कुशवाहा उम्र 37 साल के द्वारा घर में पंखे से गमछे के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई । जो पुलिस द्वारा मर्ग कायम किया जाकर जांच उपरांत पाया गया कि एक दिवस पूर्व रात्रि में जब मृतिका का पति गांव से घर लौट रहा था तो बेड़ी लाल भूमिया मृतिका के साथ गलत हरकत करते देखा गया और तत्काल वहां से भाग गया । जो इसके बाद मृतिका रोती हुई चली गई और अगले दिन सुबह फांसी लगा ली । जांच पर टीआई बरही अरविंद जैन , उपनिरीक्षक विष्णु शंकर जायसवाल एवं पुलिस टीम द्वारा सभी साक्ष्यों को एकत्र किया गया और बेड़ी लाल भूमिया के विरुद्ध धारा 306 भारतीय दंड विधान का अपराध पंजीबद्ध किया जा गया जिसे माननीय न्यायालय द्वारा रिमांड पर जेल भेज दिया गया है , पुलिस द्वारा मृतिका के साथ दुराचार किए जाने के संबंध में भी मेडिकल साक्ष्य एकत्र किए जा कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।