ब्यूरो वाजिद अली कुरेशी


महिला बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी, विकासखंड महिला सशक्तिकरण अधिकारी, पर्यवेक्षक द्वारा चल रही अनिश्चितकालीन प्रदेशस्तरीय कामबन्द हडताल को आगे बढ़ाते हुए आज इंदौर जिले के अधिकारी, कर्मचारियों ने लालबाग में उपस्थित होकर माननीय मुख्यमंत्री महोदय के लिए पोस्टकार्ड के माध्यम से निवेदन पत्रक भेजा है।साथ ही संभागीय संयुक्त संचालक सुश्री डॉ संध्या व्यास मैडम को ज्ञापन सौपा। साथ ही उन्होंने निश्चय किया है कि जब तक मांगे पूरी नही हो जाती हैं तब तक हड़ताल बंद नही की जाएगी।अगले चरण में संभागीय आयुक्त महोदय एवं प्रदेश के सभी जनप्रीतिनिधियो को भी ज्ञापन सौंपेंगे।इसी तारतम्य में आज प्रदेश के रीवा जिले के प्रतिनिधियों द्वारा माननीय विधान सभा अध्यक्ष महोदय को भी ज्ञापन दिया गया है।

More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…