शीतला सप्तमी पर मंदिर में किया पुजन आस्था के साथ मनाया शीतला सप्तमी
राजोद राहुल राठोड़
राजोद-शीतला माता की विशेष पूजा अर्चना कर महिलाओं ने परंपरानुसार शीतला सप्तमी का पर्व मनाया। नगर में स्थित शीतला माता मंदिर साजोद में महिलाओं ने अपने-अपने घरों से ठंडा भोजन लाकर माता को भोग लगाकर विशेष पूजा अर्चना की।
पूजन रात्री 2 बजे से प्रारंभ होकर गुरुवार सुबह तक जारी रहा।इस दिन घरों में एक दिन पूर्व बनाया गया ठंडा भोजन लाकर माता को भोग लगाया जाता है। बड़ी संख्या में महिलाओं ने बारी बारी से विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की।
इस दिन शितला माता के मंदिर में दीपक,अगरबत्ती भी नहीं जलाते हैं।सभी ने अपने परिवार की खुशहाली, सुख-समृद्धि व निरोगी काया की कामना की। कहा जाता है कि इस दिन शीतला माता को बासी भोजन का भोग लगाया जाता है, और पूरे दिन वही भोजन प्रसादी खाई जाती है।
इस पूजा मे माता को चढ़ाए जाने वाले सभी भोग को छठ की रात को ही तैयार कर लिया जाता है।

More Stories
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया दस्तक अभियान का शुभारंभ
महाशिवरात्रि पर्व बड़े धूमधाम से मनाया शिव की भक्ति लीन*
माता पिता का ऋण हम जिवन पर्यन्त नही उतार सकते- पंडित पाठक