Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 12, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्रजेश पाटिल रिपोर्टर

हरदा जिले की तीन जनपद पंचायत है जिसके अंतर्गत इस समय दर्जनों सचिवो को किसी ना किसी कारण से अटैच करके रखा गया है, जबकि देखा जाए तो ऐसी दर्जनों पंचायतें मिल जाएंगी जो कि सचिव विहीन दिखाई देते नजर आएंगे वही कुछ ग्राम पंचायतो में इसलिए रोजगार सहायक और सचिवों से खाली है, क्योंकि वहां जो सचिवो को चाहिए वैसा कुछ कार्य दिखाई भी नहीं देता हैं। तभी तो आदेश होने के तत्काल ही वरिष्ठ अधिकारियों की मेहरबानी से सचिवों के द्वारा किसी तरह से दूसरे ही पल गुप चुप तरीके से आदेश को निरस्त करा दिया जाता है, या फिर आदेश होने के दूसरे ही दिन बीमार होने का बहाना बाजी करके मेडिकल लगाकर लंबी छुट्टी ले ली जाती है, ऐसा ही मामला ग्राम पंचायत दीपगांव कला में देखने को मिल रहा है जहां पर कुछ वर्षों से स्थाई सचिव देखने को नहीं मिल रहा है अगर कोई भूले भटके ग्राम पंचायत दीपगांव कला मैं अ आ भी रहे हैं तो एक-दो माह में अपना ट्रांसफर दूसरी ग्राम पंचायतों में करवा लेते हैं, काफी लंबे समय से रोजगार सहायक दिनेश पटेल के पास ही सचिव के भी वित्तीय अधिकार थे वही सारा ग्राम पंचायत का कार्य देखते चले आ रहे थे ,लेकिन उनका स्वास्थ्य सही नहीं होने के कारण वह भी छुट्टी पर चले गए हैं ,जिसके बाद श्रीमती स्वाति सोनी को ग्राम पंचायत दीपगांव कला में भेजे जाने के आदेश सुनकर ग्रामीणों ने सुकून की सांस ली थी लेकिन अगले ही दिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उनके द्वारा भी स्वास्थ्य सही नहीं होने के कारण मेडिकल लगाकर छुट्टी पर चले जाने की बात सामने आने लगी है, अब ऐसे में इस गर्मी के समय में ग्राम पंचायत के लोगों के सामने सैकड़ों समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं, निराकरण करने हेतु ग्राम पंचायत में कोई जिम्मेदार के ना होने के चलते ग्रामीण काफी परेशान है।

शासकीय मेडिकल सर्टिफिकेट की जांच के उपरांत ही मिलना चाहिए छुट्टी

शासकीय लोगो द्वारा लगाए जाने वाले मेडिकल सर्टिफिकेट की जिला मेडिकल बोर्ड, समिति के सदस्यों द्वारा जांच कराने के उपरांत ही संबंधित अधिकारी कर्मचारियों की छुट्टियां स्वीकार होना चाहिए क्योंकि आजकल देखने में आ रहा है, की जब शासकीय अधिकारी कर्मचारी को अपनी पसंद के स्थान पर नियुक्ति स्थानांतरण नहीं दिया जाता है, तो वह बड़ी आसानी से अपने वरिष्ठ अधिकारियों को गुमराह कर मेडिकल लगा कर लंबी छुट्टीयो पर चले जाते हैं और ग्रामीण आम जनता परेशान होती रहती है,

दीपगांव कला के ग्रामीणों ने कि अधिकारियों से शिकायत

कुछ ग्रामीणों ने खासकर महिलाओं ने अपना दर्द मीडिया के सामने बयान करते हुए आज बताया कि कुछ विभाग के को हम अपनी समस्या बताने हेतु सचिव नहीं होने के कारण कॉल करते हैं तो अधिकारी हमारा कॉल तक रिसीव नहीं कर ते हैं ऐसे में हमारे द्वारा भी जब जिम्मेदार धिकारियों से सम्पर्क करने हेतु काल किया गया तो

कॉल रिसीव नही कर पलड़ा झाड़ते दिखाई दिये अधिकारी।

क्या कहते है जिम्मेदार-

कॉल रिसीव नही किया गया।
राम शर्मा
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हरदा