Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बाला प्रसाद साहू रिपोर्टर

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय सतना श्री धर्मवीर सिंह के आदेशानुसार अवैध मादक पदार्थ के तस्करो एवं अवैध शराब माफियाओ के विरूद्ध थाना क्षेत्र में अभियान चलाकर कार्यवाही करने के तारतम्य में । विश्वसनीय सूत्रो के माध्यम से अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी की सूचना पर श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सतना श्री सुरेन्द्र जैन एवं श्रीमान् एसडीओपी महोदय मैहर श्रीमती हिमाली सोनी के निर्देशन में थाना प्रभारी थाना बदेरा उनि राजश्री रोहित द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर रेड कार्यवाही की गई । दौरान रेड कार्यवाही आरोपी ओमप्रकाश तिवारी पिता लल्लूराम तिवारी उम्र 46 साल नि. ग्राम गोरइया का पकड़ा गया , जो अपने घर के पास खड़ा था पुलिस को देख भागने लगा जिसे पकड़ कर तलाशी ली गई जो आरोपी के कब्जे से 1 kg 100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला जिसे जप्त कर मौके पर लिखा पढ़ी एवम गिरफ्तारी कार्यवाही पूर्ण कर वापसी पर थाना में आरोपी ओमप्रकाश तिवारी पिता लल्लूराम तिवारी उम्र 46 साल नि. ग्राम गोरइया के विरूद्ध अपराध क्रमांक -105/22 धारा – 8/20बी NDPS ACT पंजीबद्ध कर आरोपी को माननीय न्यायालय मैहर पेश किया गया है ।

*गिरफ्तार सुदा आरोपी का नाम पताः- ओमप्रकाश तिवारी पिता लल्लूराम तिवारी उम्र 46 साल नि. ग्राम गोरइया थाना बदेरा जिला सतना (म.प्र.)

जब्त सामग्री – 1 किलो 100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 11000 रूपये

सराहनीय भूमिका :- उप निरी. राजश्री रोहित , सउनि गंगादीन वर्मा प्र.आर.737 रामसिंह , आरक्षक 167 प्रकाश कुशवाहा, आर. 287 शम्भू प्रसाद राय , आऱ. 537 मिथुन सिंह, आर. 128 अनिल यादव , महिला आर भारती सेन ।
मैहर से बाला प्रसाद साहू की रिपोर्ट