भिंड कलेक्टर डॉक्टर सतीश कुमार एस ने जिले में विभिन्न विद्यालयों हेतु प्राप्त खेल सामग्री में अनियमितता एवं भ्रष्टाचार की शिकायत का संज्ञान लेते हुए,संवंधित अनुभागों के एसडीएम को निर्देश दिए की बीईओ/बीआरसी दफ़्तरों में मामले से संवंधित सभी दस्तावेज सील कर तहसील कार्यालयों में रखे जायें।इसी के साथ कलेक्टर ने सभी अनुभागों के संवंधित एसडीएम की अध्यक्षता में इस पूरे मामले की जाँच हेतु समितिया गठित की है।यह जाँच समितिया 3 दिवस में अपना जाँच प्रतिवेदन कलेक्टर को प्रस्तुत करेंगे।यदि जाँच में किसी प्रकार की अनियमितता या भ्रष्टाचार मिलता है तो संवंधित विभाग के जिला अधिकारी से लेकर सभी ज़िम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोरतम कार्यवाही की जाएगी।







More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…