कैलाश बर्फा रिपोर्टर



पिपली- ग्राम पिपली सहित पुरे क्षेत्र में रविवार को दशामाता का पर्व पूरी श्रद्वा के साथ मनाया गया है। ग्राम में दशा माता हाई स्कूल पिपली प्रागण में व आदि जगहों पर महिलाओं ने की पीपल देवताकी पूजा चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की दशमी पर रविवार को प्रात: महिलाएं पूजन सामग्री लेकर पहुंची। जहां मेहन्दी कुमकुम से दस बिन्दियां लगाकर रोली, मोली, चावल, सुपारी, धूप, दीप अगरबत्ती नैवेद्य से पूजन कर दशामाता की पूजा-अर्चना कर व कथा सुनी साथ ही पीपल देवता की पुजाकर सुत लपेटकर पहरे लगाए तथा सुख शांति एवं समृद्वि बढ़ाएं जाने की कामना की गई। उक्त जानकारी श्री यांशी (अन्नपूर्णा) शर्मा ने दी पिपली से कैलाश बर्फा की रिपोर्ट

More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…