Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

शेख़ आसिफ़ रिपोर्टर

खण्डवा जिले में मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का उद्घाटन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के वर्चुअल वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सम्पन्न हुआ। जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन खण्डवा जिले के छैगांवमाखन विकासखण्ड के जनपद पंचायत कार्यालय के परिसर में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि आवास योजना लाखों गरीबो की जिंदगी से अंधेरा दूर करने के लिए बनाई गई है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि घर एक ऐसी व्यवस्था है जो इंसान को मजबूत एवं सशक्त बनाता है तथा इंसान को स्थिरता देता है। सरकार का सेवा भाव का अभियान है, मैं सभी को आज गृह प्रवेश की बधाई देता हूं। यह घर नहीं गरीबी से बाहर निकलने की पहली सीढ़ी है, इसलिए सरकार इस योजना को प्राथमिकता देती है।
इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भी वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से योजना की जानकारी दी तथा कहा कि पहले सरकार कन्यादान योजना में 51 हजार रूपये देती थी, अब कन्यादान योजना में 55 हजार रूपये दिये जायेंगे। हर इंसान की यही मंशा होती है कि मेरी बेटी की शादी अच्छे से हो और मेरा मकान बने। घर के बारे में वो ही जानता है जो किराये के मकान में रहा हो।
छैगांवमाखन में आयोजित कार्यक्रम में वन मंत्री डॉ. कुँवर विजय शाह ने संबोधित करते हुए कहा कि यह आवास योजना एक पंगत है। जैसे पंगती से छूट जाता है वह दूसरी पंगती में बैठकर जीमता है। उसी प्रकार जो इस वर्ष आवास योजना से छूट गया है वह उसे अगले वर्ष मिलेगा। उन्होंने बताया कि 2024 तक सबका पक्का मकान होगा। उन्होंने छैगांवमाखन में एक सप्ताह में पीने के पानी की व्यवस्था किए जाने के निर्देश पीएचई विभाग को दिए। इस दौरान पंधाना विधायक श्री राम दांगोरे ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारे प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी को सबका ध्यान है, वह लाइन में खड़े आखरी व्यक्ति को लाभ पहुंचायेंगे। उन्होंने कहा कि यह योजना 2024 तक चलेगी और सबको पक्का मकान मिलेगा।
कार्यक्रम में लाड़ली लक्ष्मी योजना अंतर्गत 6 पात्र हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरित किये गये। लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत कु. अन्वी पाटिल, कु. हर्षिता, कु. तृप्ति तंवर, कु. प्रियांशी बारे, कु. दुर्गा अरझरे एवं कु. लक्षिका सोनी को प्रमाण पत्र वितरित किए। इसके अलावा समूह की महिलाओं को भी राशि वितरण प्रमाण पत्र एवं नल जल योजना से संबंधी भी प्रमाण पत्र वितरित किये। कार्यक्रम में जिन महिला समूहों को राशि प्रमाण पत्र वितरित किए, उनमें बिलनखेड़ा ग्राम की गायत्री आजीविका स्व सहायता समूह, ग्राम चिचगोहन की सहेली आजीविका स्व सहायता समूह, ग्राम सिर्रा की ज्योति आजीविकास स्व सहायता समूह, ग्राम तलवड़िया की मानसी आजीविका स्व सहायता समूह एवं ग्राम दोंदवाड़ा की नर्मदा स्वसहायता समूह शामिल है। इस दौरान कार्यक्रम में मुद्रा लोन योजना के तहत ग्राम हैदरपुर की श्रीमती पिंकी सूर्यवंशी को 50 हजार रूपये का प्रमाण पत्र वितरित किया। कार्यक्रम के अंत में वन मंत्री डॉ. शाह ने कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी निरीक्षण किया।
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत निर्मित आवास में हितग्राही सुखराम पिता जोगीलाल के घर जाकर वन मंत्री डॉ. शाह ने फीता काटकर गृह प्रवेश करवाया और बधाई दी। इस दौरान उन्होंने घर के बुर्जुग महिला को श्री रामचरित मानस की प्रति भेंट की। इस दौरान फकीरा पिता कचरू एवं रेशम बाई पति मंगत को भी गृह प्रवेश करवाया और रामचरित मानस की प्रति भेंट की। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गंगा बाई मोरे, पंधाना विधायक श्री राम दांगोरे, कलेक्टर श्री अनूप कुमार सिंह, जनपद अध्यक्ष श्रीमती मंजूला बाई जगताप, सेवादास पटेल, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नंदा भलावे कुशरे सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण तथा ग्रामीणजन उपस्थित थे। ।।

शेख़ आसिफ़ खंडवा