Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

शेख़ आसिफ़ रिपोर्टर

शासन की स्वरोजगार योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को एक ही मंच पर लाभ वितरण के लिए रोजगार दिवस/रोजगार मेले का आयोजन बुधवार को खालवा में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वन मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने कन्यापूजन व मॉं सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व द्वीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान कलेक्टर श्री अनूप कुमार सिंह, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नंदा भलावे कुशरे, एसडीएम हरसूद श्री दलीप कुमार सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण मौजूद थे। राज्य स्तरीय रोजगार मेला रीवा में आयोजित हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का उद्बोधन लाइव प्रसारण के माध्यम से हितग्राहियों को किया गया।
इस दौरान वन मंत्री डॉ. शाह ने कहा कि भारत सरकार व मध्यप्रदेश सरकार का उद्देश्य बैरोजगार को रोजगार देना है। सभी को शासकीय नौकरी देना संभव नहीं है, इसलिए स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से ऋण देकर रोजगार दिया जा रहा है। उन्होंने कार्यक्रम में हितग्राहियों को चेक प्रदान किए। मेले में बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के लिए महिमा फाइबर प्रा. लिमिटेड भीलगांव कसरावद जिला खरगोन, स्टार स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान खण्डवा, डेक्कन टेक्नो सिक्योरिटी एण्ड यूटिलिटि सर्विसेज प्रा. लि. इंदौर (कोर्स हेतु), जवाहर लाल नेहरू चेरो टेबल एजुकेशन ट्रस्ट बोरवा (कोर्स हेतु), सिद्दी विनायक एजुकेशन सोसायटी प्रशिक्षण से रोजगार इन्दौर द्वारा अपने अपने स्टॉल लगाये गये। शिविर में 171 युवाओं का पंजीयन हुआ है, जिसमें से 89 का चयन किया गया।
जिले में विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति किए गए। इसमें बैंक द्वारा मुद्रा योजना के तहत 3632 हितग्राहियों को ऋण स्वीकृत किए गए। इसके अलावा नगरीय प्रशासन शहरी विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 243 हितग्राहियों, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत 42 हितग्राहियों, स्वरोजगार योजना के तहत 85 हितग्राहियों को, म.प्र. डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा मुख्यमंत्री पथ विक्रेता योजना के तहत 16 हितग्राहियों, एसएचजी बैंक लिंकेज के तहत 226 हितग्राहियों को, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत 20 हितग्राहियों एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत 16 हितग्राहियों को, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत 7 हितग्राहियों को, मत्स्य विभाग द्वारा केसीसी के तहत 81 हितग्राहियों को तथा पशुपालन विभाग द्वारा केसीसी के तहत 55 हितग्राहियों को ऋण स्वीकृत किए गए।
रोजगार दिवस कार्यक्रम में वन मंत्री डॉ. शाह द्वारा जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा संचालित मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत श्री अजित सूर्यवंशी को मेडिकल होलसेल के लिए 5 लाख रूपये, श्रीमती पूजा तिरोले को ऑटो पार्टस सर्विस सेंटर के लिए 1.90 लाख रूपये, श्री कन्हैयालाल तंवर को मोबाइल एण्ड इलेक्ट्रीकल शॉप के लिए 1 लाख रूपये श्री मायाराम राठौर को ब्यूटीशन एवं सिलाई सेंटर के लिए 1.70 लाख रूपये के प्रतिकात्मक चेक प्रदान किए गए। इसी तरह प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत श्री सतीश विश्वकर्मा को लकड़ी फर्नीचर निर्माण के लिए 2.10 लाख रूपये, श्री विरेन्द्र सिंह चौहान को आर.ओ. चिल्ड वॉटर प्लांट के लिए 8 लाख रूपये तथा श्री राहुल पांचाल को कृषि यंत्र निर्माण के लिए 25 लाख रूपये के चेक प्रदान किये गये।
कार्यक्रम में नगर पालिक निगम खण्डवा द्वारा स्ट्रीट वेण्डर व्यवसाय के लिए श्री कैलाश चौहान, श्री निखिल साल्वे, श्री सुपा रोखड़े को 20-20 हजार रूपये तथा श्री दिलीप बारे, श्री नासीर हुसैन, सुश्री नेहा शुक्ला, श्री नरेन्द्र सपकाड़े को 10-10 हजार रूपये के चेक वितरित किए। इसके अलावा सक्षम सेल्फ हेल्प गु्रप एवं सार्थक सेल्फ हेल्प ग्रुप को 1-1 लाख रूपये के चेक प्रदान किए। इस दौरान पशुपालन विभाग द्वारा ग्राम पोखरकलां निवासी श्री तरूण पटेल को डेयरी उद्योग के लिए 75 हजार रूपये एवं श्री शिवदास को 65 हजार रूपये के चेक प्रदान किए। इसके अलावा डेयरी उद्योग के लिए ग्राम सुकवी निवासी श्री गोपाल को 1 लाख 29 हजार रूपये, ग्राम नामापुर निवासी श्री रामकरण को 51 हजार रूपये तथा ग्राम नामापुर निवासी श्री तेजराम यादव को 72 हजार रूपये के चेक प्रदान किए।
कार्यक्रम में एनआरएलएम द्वारा मुख्यमंत्री पथ विक्रेता योजना के तहत श्री राजेश लोवंशी एवं श्री भीमसिंग लोवंशी को 10-10 हजार रूपये के चेक वितरित किए गए। इसके अलावा विभिन्न स्वरोजगार के लिए नित्या स्व सहायता समूह, खुशी स्व सहायता समूह, श्री गणेश स्व सहायता समूह, साधना स्व सहायता समूह धामा, सरस्वती स्व सहायता समूह चिकतलाई, मां वैष्णवी स्व सहायता समूह देवलीकला, राधा स्व सहायता समूह, सूरज स्व सहायता समूह, वंदना स्व सहायता समूह को भी 1-1 लाख रूपये की ऋण राशि के चेक वितरित किए गए। इस दौरान मछली पालन विभाग द्वारा श्री फूलचंद उइके, श्री हरकृष्णा धुर्वे, श्री महेश उइके, कुंवर बाई, श्री अरविंद उइके, अश्वन उइके को 23-23 हजार रूपये के किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किए गए।

शेख़ आसिफ़ खंडवा