ब्यूरो वाजिद अली कुरेशी
मध्य प्रदेश लोकायुक्त संगठन द्वारा पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ उत्कृष्ट कार्य के लिए लोकायुक्त पुलिस इंदौर में पदस्थ “मोहम्मद रहीम खान” को भोपाल में न्याय न्यायमूर्ति श्री नरेश कुमार गुप्ता, लोकायुक्त मध्यप्रदेश के द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया l
इस मौके पर लोकायुक्त पुलिस के डीएसपी प्रवीण सिंह बघेल प्रभारी एसपी के रूप में उपस्थित थे साथ ही कई वरिष्ठ अधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहे और सभी ने रहीम खान को बधाई प्रेषित की जब यह जानकारी इंदौर वासियों को लगी तो इंदौर के कई समाजसेवी एवं पत्रकारों ने भी रहीम खान के इस उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए उन्हें बधाइयां दी


जब हमारे ब्यूरो वाजिद अली कुरैशी ने रहीम खान से मोबाइल पर चर्चा की और और उन्हें बधाई देते हुए प्रश्न किया कि यहां “प्रशस्ति पत्र” मिलने पर उन्हें कैसा लगा … तो उन्होंने कहा कि उन्हें बहुत ही खुशी हुई कि उनके कार्यों को सराहा गया जिससे उन्हें नई ताकत और ऊर्जा मिली है और वहां आगे भी इसी तरह लोकायुक्त पुलिस एवं देश के लिए पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करते रहेंगे l

More Stories
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया दस्तक अभियान का शुभारंभ
महाशिवरात्रि पर्व बड़े धूमधाम से मनाया शिव की भक्ति लीन*
माता पिता का ऋण हम जिवन पर्यन्त नही उतार सकते- पंडित पाठक