Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

इरफान अन्सारी रिपोर्टर

उज्जैन समूचा भारत भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा बनाई गई महंगाई से जूझ रहा है रोजाना बढ़ती महंगाई से लोगों का जीवन यापन करना मुश्किल हो हर तरफ हाहाकार मचा हुआ है इन्हीं को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस पार्टी द्वारा पूरे देश में महंगाई मुक्त भारत अभियान की शुरुआत की गई है इसी के तत्वाधान में शहर कांग्रेस कमेटी उज्जैन द्वारा भी इस अभियान की शुरुआत करते हुए नरेंद्र मोदी की सरकार के खिलाफ विशाल रैली निकालते हुए प्रदर्शन किया गया

कांग्रेस प्रवक्ता विवेक सोनी ने बताया कि रविवार को शहर कांग्रेस के अध्यक्ष महेश सोनी एवं जिला कांग्रेस के अध्यक्ष कमल पटेल के नेतृत्व में महंगाई मुक्त भारत अभियान की शुरुआत की गई जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस के महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी मुकुल वासनिक पूर्व मंत्री जीतू पटवारी पूर्व मंत्री बाला बच्चन पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल विधायक दिलीप गुर्जर विधायक रामलाल मालवीय विधायक मुरली मोरवाल विधायक महेश परमार विधायक विशाल पटेल पूर्व विधायक डॉ बटुक शंकर जोशी सहित कई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे सर्वप्रथम 2:00 बजे महंगाई की शव यात्रा निकालते हुए कांग्रेस कार्यालय से विशाल रैली निकाली गई जहां सभी कांग्रेसी के हाथ में झंडे और महंगाई को लेकर हाथों में तख्तियां और केंद्र सरकार के खिलाफ कड़ा रोष था उक्त रैली नई सड़क कंठल चौराहा सती गेट से होते हुए गोपाल मंदिर पहुंची जहां सभा को सभी कांग्रेस नेताओं द्वारा संबोधित किया गया वहीं प्रदेश प्रभारी मुकुल वासनिक ने संबोधित करते हुए कहा कि देश में रोजाना महंगाई की मार हर व्यक्ति पर पड़ रही है खाद्य वस्तुएं रसोई गैस बिजली सहित रोज काम आने वाली जरूरत की चीजें के भाव रोजाना बनाए जा रहे हैं चुनाव के समय गरीबों की बात करने वाली इस भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार का लगता है महंगाई पर बिल्कुल लगाम नहीं है हाथ जोड़कर देश की जनता से उनके हितों की बात कर महंगाई कम करने की मदद करने की बात करते हुए आमजन को बरगला कर वोट मांगने वाली भाजपा की इस झूठी निकम्मी सरकार का महंगाई पर बिल्कुल कंट्रोल नहीं है रोजाना की बढ़ती महंगाई से चारों ओर त्राहि-त्राहि मच रही है रसोई गैस पेट्रोल डीजल बिजली इनके भाव ने आसमान छू लिए हैं गरीब जनता का जीना दूभर हो गया है को सत्ता के नशे में चूर भाजपा की सरकार तानाशाह पूर्वक काम कर रही है जिन्हें इस देश की जनता कि दुख दर्द तकलीफ से कोई मतलब नहीं और कहा कि कांग्रेस लगातार मोदी सरकार के खिलाफ आमजन के हितों को लेकर प्रदर्शन करती रहेगी इस दौरान पूर्व सांसद सत्यनारायण पवार वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोहर बैरागी योगेश शर्मा आजाद यादव चेतन यादव राजेंद्र वशिष्ठ करण कुमारिया विवेक यादव  अर्जुन मालवीय जितेंद्र गोयल कैलाश बिसेन भरत शंकर जोशी नूरी खान अंजू जटवा सीतागढ़ गुर्जर अशोक भाटी नाना तिलकर सलीम कबाड़ी अरुण रोजवानी दीपेश जैन बबलू खींची दिनेश जैन बॉस राजकुमार केरोल सहित सैकड़ों कांग्रेसीजन मौजूद थे