बुद्ध नाथ चोहान रिपोर्टर





अप्रैल माह में होने वाले सभी धार्मिक पर्वों में सभी धर्मों के बुद्धिजीवियों से चर्चा करते हुए प्रशासनिक स्तर पर थाना उमरेठ में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें सभी धर्मों के लोगों से शांति पूर्ण रुप से इन त्योहारों को मनाने पर चर्चा की गई अप्रैल के माह में चैत्र नवरात्र महावीर जयंती एवं रामनवमी हनुमान जयंती हो या ईद रोजा हम सभी शांतिपूर्ण तरीके से मनाएंगे सभी लोगो ने इन त्यौहार को पूर्व से शांति पूर्ण रुप से क्षेत्र में मनाते आ रहे हैं इस वर्ष भी हम सभी धार्मिक पर्व भाईचारे के साथ संपन्न हो इसके लिए निरंतर प्रयास करते है इसी कड़ी में आज थाना उमरेठ में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें नायब तहसीलदार उमरेठ थाना प्रभारी एवं वरिष्ठ अधिकारी सहित सभी जिम्मेदार लोगों ने अपनी उपस्थिति देकर
आगामी त्योहार महावीर जयंती एवं हनुमान जयंती रामनवमी ईद रोजा अंबेडकर जयंती इत्यादि पर्व को लेकर एवं सभी गणमान्य नागरिकों ने थाना उमरेठ में शांति समिति की बैठक में अपनी उपस्थिति देकर एकता का परिचय देते हुए प्रशासन को अवगत कराया कि प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी यह पूरा पर्व शांति पूर्ण तरीके से मनाया जाएगा प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी को भरोसा दिलाते हुए कहा कि हम सब आपके साथ हैं सभी अपनी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए सभी पर्वों को हर्ष उल्लास के साथ मनाएं किंतु किसी प्रकार से नियमों का उल्लंघन एवं परेशानी नहीं होना चाहिए नहीं तो प्रशासन सख्त होकर अपना कार्य करेगा

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है