Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ऽ थाना विश्वविद्यालय क्षेत्र में गुलमोहर सिटी के एक फ्लेट में आईपीएल पर ऑनलाईन सट्टा चलाते हुए एक व्यक्ति को
पकड़ा।
ऽ पुलिस टीम को 05 मोबाइल, 01 केलकुलेटर, डायरी तथा 02 लाख 85 हजार रूपये नगद मिले।

ग्वालियर 03.04.2022 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि गुलमोहर सिटी कलेक्ट्रेट के पास एक फ्लेट में आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाईन सट्टा चलाया जा रहा है। उक्त सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही हेतु एसएसपी ग्वालियर ने अति. पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया को पुलिस की टीम को आईपीएल क्रिकेट पर सट्टे के लिए संचालित हो रहे फड़ पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

अति. पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी विश्वविद्यालय श्री रत्नेश तोमर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विश्वविद्यालय श्री आनंद वाजपेयी के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान गुलमोहर अपार्टमेंट पर कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम द्वारा गुलमोहर सिटी के एक फ्लेट में दबिस देकर आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाईन सट्टा खिला रहे एक व्यक्ति को पकड़ा गया। मौके से पुलिस टीम को 02 मोबाइल मोबाइल, 02 आईफोन, 01 इंटेक्स मोबाइल, 01 केलकुलेटर तथा 02 लाख 85 हजार रूपये नगद मिले। पूछताछ में पकड़े गये सटोरिये ने बताया कि वह चैन्नई-पंजाव आईपीएल पर ऑनलाईन सट्टा चला रहा था, जो कि आज 03ः30 बजे से हो रहा था। पकड़े गये सटोरिये ने बताया कि वह ब्तपबामज म्गबींदहम लिंक के जरिए अपने खास ग्राहकों को ऑनलाइन सट्टा खिला रहा था। आईपीएल का मैच शुरू होने से पहले सट्टा खेलने वाले ग्राहक बुकिंग सेंटर से जुड़ जाते हैं और जब तक आईपीएल का मैच चलता है, सभी ग्राहक मैच के दौरान ऑनलाइन ही विकेट, रन आदि पर सट्टा लगाते हैं। क्राइम ब्रांच टीम द्वारा आईपीएल के ऑनलाइन सटोरियों के नेटवर्क की जांच की जा रही है।

बरामद मशरूका:- 02 मोबाइल मोबाइल, 02 आईफोन, 01 इंटेक्स मोबाइल, 01 केलकुलेटर,डायरी तथा 02 लाख 85 हजार रूपये नगद

सराहनीय भूमिका:- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी विश्वविद्यालय निरी. आनंद बाजपेयी, उनि प्रदीप कुमार, सउनि दिनेश सिंह तोमर, राजकुमार राजावत, प्र.आर. घनश्याम जाट, जितेन्द्र सिंह, आर. विकास सिंह, रामवीर सगर, योगेन्द्र तोमर एवं देववृत सिंह की सराहनीय भूमिका रही।