Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

शेख़ आसिफ़ रिपोर्टर

खंडवा। पत्रकारिता के पितृपुरुष, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, साहित्यकार स्व. पंडित माखनलाल चतुर्वेदी की जयंती उनकी कर्मस्थली खंडवा में गरिमामय तरीके से मनाई गई। पंडित चतुर्वेदी की 133 वीं जयंती पर सुबह पत्रकारों व साहित्यकारों ने उनकी प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर उन्हें नमन करते हुए माल्यार्पण किया। वहीं रात्रि में मध्यप्रदेश मीडिया संघ के बैनर तले जिलाध्यक्ष श्याम शुक्ला के नेतृत्व एवं सद्भावना मंच अध्यक्ष प्रमोद जैन की अध्यक्षता में पत्रकारों ने दीप प्रज्जवलित कर उन्हें याद किया।
एक भारतीय आत्मा के उपनाम से पुकारे जाने वाले दादा की प्रतिमा उनकी जयंती पर पत्रकारों ने दीप प्रज्जवलित किए। श्री जैन ने कहा कि दादा का जीवन हम सबके लिए प्रेरणादायी है। दादा ने भी दीपक की तरह विपरीत परिस्थितियों में साहित्य के माध्यम से राष्ट्र प्रेम की भावना प्रज्जवलित कर देशवासियों का गुलामी के अंधकार में पथ प्रशस्त किया। इसलिए उनकी जयंती पर प्रतीकात्मक दीपक प्रज्जवलित किए गए। देश के प्रति निष्ठा और त्याग दादा के हर काम में शामिल रही चाहे वो पत्रकारिता का क्षेत्र रहा हो या साहित्य का। वरिष्ठ पत्रकार सुनील जैन ने कहा कि पत्रकार साथियों के साथ ही जिले की जनता को गर्व है कि देश की महान हस्ती दादा माखनलाल चतुर्वेदी जी की खंडवा नगरी उनकी कर्मभूमि रही है। जहां उन्होंने अपनी कलम के बल से स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी और लेखनी के माध्यम से अंग्रेजों को सबक सिखाया। साहित्यिक और पत्रकार जगत की महान हस्ती को उनके जन्मदिवस पर नमन है। हम सब उनके जन्मदिवस पर यही संकल्प लेते हैं कि दादा के बताएं पदचिन्हों पर चलकर हम भी सही पत्रकारिता करते हुए देश की सुरक्षा एवं देश की रक्षा के सूत्रधार भी बने। कार्यक्रम में संघ अध्यक्ष श्याम शुक्ला, प्रमोद जैन, गणेश भावसार, सुनील जैन, मनीष गुप्ता, जावेद खान एलजी, जयप्रकाश राठौर, दीपक चावरे, नितिन झंवर, मनीष भलराय, अनवर मंसूरी, निर्मल मंगवानी, शेख आसिफ, विशाल नकुल, द्वारका प्रसाद पाठक, नरसिम्हा सुनगत सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी एवं आमजन उपस्थित थे।।।
शेख़ आसिफ़ खंडवा