Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

 

भिंड-सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाप किये गए बड़े बड़े दावों की पोल खोलता ये वीडियो,जी हाँ एक ऐसी घटना हम आपको बताने जा रहे है जहां एक विधवा वृद्ध महिला को अपनी वेटी की शादी करनी है लेकिन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा पेंसन एवं फण्ड के एवज में महिला से पचास हजार रुपये की मांग की जा रही है एवं महिला के अनुसार ऑफिस के स्टाफ के द्वारा उससे गैर मर्यादित शब्द भी बोले जाते है परेसान महिला ने सीएम हेल्पलाइन 181 पर शिकायत की तो सिबाय निराशा उसके हाथ कुछ नही लगा,जिसके बाद परेसान महिला ने भिण्ड जिले के दोनों मंत्रियो अरविंद सिंह भदौरिया और ओपीएस भदौरिया को शिकायती पत्र लिखकर मदद की गुहार लगाई है आइये आपको हम पूरे मामले से अवगत कराते है कि महिला ने मंत्री जी को क्या लिखा है शिकायती पत्र में , महिला माया शाक्य ने बताया कि ने मेरे पति जिला आयुष कार्यालय जिला भिण्ड में कम्पाउण्डर के पद पर पदस्थ थे जो कि 31अगस्त 2021 में रिटायर्ड हो गए थे , जिसके बाद 11नवम्बर 2021 को उनका स्वर्गवास हो गया था, उनके विभाग के द्वारा आज दिनांक तक न तो मुझें फंड का कोई भुगतान किया गया और न ही मेरी पेंशन शुरू की गयी है ,जिला आयुष अधिकारी तेज सिंह घाघरे के द्वारा मुझ वृद्ध विधवा महिला को बार – बार अपने कार्यालय में बुलाया जाता है, और अभद्रता से बात करते हुए यह बोला जाता है कि मैं कैसे मान लू कि आप ही देवीदयाल शाक्य की पत्नी है मेरे द्वारा मेरे समस्त दस्तावेजो को कई बार आयुष कार्यालय में जमा करा दिये गये है जिसके बाद भी अधिकारियों और कर्मचारियों के द्वारा बोला जाता है कि आप अपने दस्तावेज जमा कराये जबकि मेरे द्वारा ऑफिस में मांगे गए सभी दस्तावेजो कई बार जमा कराया जा चुका है एवं इन लोगों के द्वारा मुझसे पेंसन और फण्ड के एवज में पचास हजार रूपयें की मांग की जा रही है , और कहा जा रहा है कि आप जब तक पैसे नही दोगी तबतक कार्यालय के चक्कर ही लगाती रहोगी आपको पेंसन नही मिलने वाली है ,महिला ने शिकायती पत्र में लिखा है कि माननीय मंत्री जी से निवेदन है कि इनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की करने की कृपा करें , ताकि अन्य लोगों का शोषण न हो सके, मंत्री जी आपसे निवेदन है कि मेरी बेटी की शादी 22 अप्रैल 2022 को है जिसके के लिए मुझ बृद्ध विधवा महिला को पैसो की बहुत आवश्यकता है ,आपसे विनम्र निवेदन है कि आप मेरे फंड का भुगतान एवं पेंशन शीघ्र ही चालू करवाने की कृपा करें और साथ ही इन भ्रस्ट अधिकारी और कर्मचारियों पर कार्यवाही करने की कृपा करें l इस तरह की समस्या सरकार के बादो पर सवाल उठाती है कि एक बृद्ध विधवा महिला को उसका हक मिलने में भी उसे पचास हजार रुपये की रिस्वत देनी होगी और अधिकारियों के द्वारा किये गए अभद्रतापूर्ण बर्ताव को भी सहन करना होगा इस मामले को लेकर सरकार कितनी गंभीर है ये आने वाले समय मे पता चलेगा , महिला को न्याय मिलेगा या नही l

गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मो.9926264754