ब्यूरो चीफ कौशलेंद्र तोमर

अम्बाह–इलाके के वरिष्ठ पत्रकार श्री भगवान गुप्ता का बुधवार को निधन हो गया।वह लगभग 60 वर्ष के थे
श्री गुप्ता पिछले अनेक दिनों से अस्वस्थ थे बुधवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।
वे साढ़े चार दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहे थे।
श्री गुप्ता दैनिक भास्कर सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचारपत्र और पत्रिकाओं से जुड़े रहे। श्री भगवान गुप्ता व्दारा अपने पत्रकारिता काल में अंचल की ज्वलंत समस्याओं को पत्रकारिता के माध्यम से शासन और प्रशासन के समक्ष लाया गया था जिसके चलते वह जनता में अच्छे खासे लोकप्रिय थे श्री गुप्ता का अंतिम संस्कार स्थानीय मुक्तिधाम में किया गया जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग शामिल हुए श्री निधन पर रजनीश दुबे, सुमित दुबे, सत्येंद्र विद्यार्थी,अजय जैन, विजय गुप्ता, श्रीनिवास शर्माअंबाह, राधा कृष्ण गुप्ता,कौशल गुप्ता पोरसा, विजय गुप्ता राजीव दातरे जोरा, अरुणा शर्मा पहाड़गढ़, राघवेंद्र भदोरिया,रोशन लाल जी, सहित अनेक लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।
मुरैना से ब्यूरो चीफ कौशलेंद्र तोमर

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है