*देवी कालरात्री की आराधना से कठिन और बिषम परिस्थितियों का सामना करने की शक्ति व सामर्थ्य प्राप्त होता है : दिनेश अग्रवाल*
गुना। चेतना समूह द्वारा चैत्र नवरात्रि ओं में आयोजित 17 वे बिशेष साधना शिविर के सप्तम दिवस में बोलते हुए साधना शिविर के मार्गदर्शक भैया दिनेश अग्रवाल ने कहा कि नवरात्रियो का सप्तम दिवस देवी कालरात्री को समर्पित है, देवी कालरात्री की आराधना से साधक के जीवन में कठिन और बिषम परिस्थितियों का सामना करने की शक्ति व सामर्थ्य प्राप्त होती है। मां कालरात्रि की कृपा से जीवन मे कभी कोई बिषम ,कठिन अथवा अप्रिय स्थिति आती ही नही है ,और कभी कोई बिषम या कठिन स्थिति आती भी है तो हम अत्यंत सरलता और सहजता से उसका सामना करने में सक्षम होते है। अतः हमारे जीवन से कठिन, बिषम व अप्रिय स्थितियों से सुरक्षा एव सामना करने हेतु देवि कालरात्री की आराधना आवश्यक है। भारतीय सनातन धर्म, संस्कृति व आध्यत्म की गौरवशाली परम्पराओ के क्रम में आज भैया ने सनातन धर्म मे शंख व घण्टे के पौराणिक, आध्यात्मिक, वैज्ञानिक, आयुर्वेद व वास्तु के आधार पर महत्व व उपयोगिता पर प्रकाश डाला।
चेतना साधक विकास जैन नखराली ने बताया कि 9 दिवसीय ध्यान शिविर में समूह प्रमुख पवन आग्रवाल के अलावा हरी सिंह यादव, गोपाल स्वर्णकार, पण्डित दिनेश शर्मा, दिनेश सोनी, देवेंद्र सोलंकी, अभिषेक शर्मा, विकास जेन नखराली, शरद सक्सेना, श्री वल्लभ किरार, साकेत रघुवंशी, दीपक अग्रवाल, जितेंद्र धाकड़ ,अजय शर्मा, एमडी प्रजापति, विशाल अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, रजनी विंदल आदि साधको द्वारा नवरात्रि विशेष साधना शिविर में साधना कर रहे है।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है