Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

संजय गोहलोद रिपोर्टर

आलीराजपुर:-आगामी 10 अप्रैल को भगवान श्री राम के जन्म उत्सव को लेकर पूरा नगर भगवा में माहौल में सज गया है, तैयारी भी जोर शोर से चल रही है, शुक्रवार की शाम तक श्रीराम नवमी उत्सव समिति के कार्यकर्ताओं के द्वारा अंतिम चरण में की जा रही थी। इस भव्य शोभायात्रा में समस्त हिंदू समाज साक्षी बने इसके लिए सामाजिक स्तर पर बैठकों का दौर भी चल रहा है। शुक्रवार रात्रि को नगर के माली समाज धर्मशाला में जहां सागर वंशी माली समाज जनों के बीच बैठक आयोजित हुई वहीं नीम चौक स्थित नरसिंह मंदिर पर माहेश्वरी युवा संगठन की बैठक भी आयोजित हुई जिसमें उपस्थित सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का निर्णय लिया। बैठक में समिति के अध्यक्ष रितेश राठौड़ एवं पूर्व अध्यक्ष एवं शोभायात्रा के प्रभारी गिरिराज मोदी ने शोभायात्रा आयोजन के संबंध में विस्तार से अपनी बात रखी और उपस्थित सभी से शोभायात्रा में शामिल होकर शोभा यात्रा को विराट रूप देने का आह्वान किया। बैठक में दर्शन गुप्ता ने उपस्थित सभी से शोभा यात्रा को लेकर सुझाव मांगे जिस पर उपस्थित सभी ने अपने अपने सुझाव भी रखे।
माली समाज धर्मशाला में हुई बैठक
मीडिया प्रभारी सनजय गेहलोद ने बताया कि नगर में निकलने वाली राम नवमी की भव्य शोभायात्रा को लेकर जगह जगह बैठक चल रही है उसी को लेकर आज माली समाज धर्मशाला में सगरवंशिय माली समाज की बैठक आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि राम नवमी उत्सव समिति के अध्यक्ष रितेश राठौर,गिरिराज मोदी,दर्शन गुप्ता ने राम नवमी उत्सव के बारे में जानकारी देते हुवे बताया कि आगमी 10 अप्रैल को हिन्दू समाज के आराध्य भगवान श्री राम का जन्म उत्सव 10 अप्रैल को राम नवमी के रूप में मनाया जा रहा है जिस को लेकर राम नवमी उत्सव समिति द्वारा नगर को भगवामय एवं हर एक चौराहे पर भगवान श्री राम के कट आउट लगाए जा रहे है पूरे नगर में भगवान श्री राम के झंडे लगाए गए एवं शोभायात्रा यात्रा में मुख्य आकर्षण के केंद्र नाशिक के ढोल 30 लोगो की टीम के साथ,दो डीजे, एक बैंड,भगवान श्री राम झांकी के साथ शोभायात्रा यात्रा निकाली जाएगी राम नवमी समिति के द्वारा तैयारी पूर्ण कर ली गई है जिसमे समिति ने समस्त हिन्दू समाज से निवेदन किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पधार के भगवान श्री राम की शोभायात्रा को सफल बनावे दर्शन गुप्ता द्वारा 10 लोगो की टीम बना कर हर एक हिन्दू के माथे पर चंदन का टीका लगाने के लिए समाज के बीच मे बात रखी गई है रितेश जी राठौड़ द्वारा बताया गया है कि 9 तारीख को महिला मंडल द्वारा शाम को 6 बजे पंचमुखी हनुमान मंदिर से पूरे नगर में राम धुन के साथ हिन्दू समाज को शोभयात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया जाएगा जिस में समाज की महिलाओ को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है। गिरिराज मोदी द्वारा बताया गया सभी हिन्दू समाजजन 10 अप्रैल को 3 बजे से रामदास हनुमान मंदिर से पंचमुखी हनुमान मंदिर तक एक के बाद एक हिन्दू समाज के लोगो हाथों में भगवा ध्वज लेकर के साथ पूरे हिन्दू समाज के लोग मिलकर के पंचमुखी हनुमान मंदिर पर ऐतिहासिक शोभायात्रा में सम्मिलित होंगे।बैठक में माली समाज नवयुवक संगठन,माली समाज महिला मंडल के सदस्य उपस्थित थे