Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

इरफान अंसारी रिपोर्टर

कैबिनेट मंत्री और विधायक ने पूछा आपको मुफ्त अनाज योजना का लाभ सही ढंग से मिल रहा है या नहीं 

भाजपा सरकार द्वारा बांटे जा रहे गरीब कल्याण अनाज योजना के लाभार्थियों से आज भाजपा के नेताओं और कैबिनेट मंत्री तथा विधायक ने संवाद किया और पूछा आपको सरकार द्वारा दिया गया मुख्य अनाज सही समय पर मिल रहा है या नहीं |
सह मीडिया प्रभारी राकेश पंड्या के अनुसार भाजपा द्वारा आयोजित सामाजिक न्याय पखवाड़े के अंतर्गत गरीब कल्याण अनाज योजना के लाभार्थियों से आज उत्तर एवं दक्षिण विधानसभा में 2 उपभोक्ता भंडारों पर कार्यक्रम आयोजित कर गरीब कल्याण योजना के बारे में उपभोक्ताओं से पूछा पहला कार्यक्रम मोहन नगर ए सेक्टर में आयोजित किया गया यहां उपभोक्ता मंडार पर विधायक पारस जैन नगर अध्यक्ष विवेक जोशी अंत्योदय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रामेश्वर दुबे कार्यक्रम संयोजक सत्यनारायण खोईवाल मंडल अध्यक्ष मनीष चौहान उपस्थित थे यहां विधायक पारस जैन ने वहां उपस्थित उपभोक्ताओं से पूछा आपको समय से नहीं मिल रहा है या नहीं. अन्य दूसरा कार्यक्रम नागझिरी गणेश नगर स्थित  उपभोक्ता भंडार पर आयोजित किया गया यहां कैबिनेट मंत्री डॉ मोहन यादव ने उपभोक्ताओं से सीधा संवाद किया और योजनाओं के बारे में पूछा वहां उपस्थित उपभोक्ता से पूछा हमारे मुख्यमंत्री कौन है और यहां अनाज कौन भेज रहा है इस पर उपभोक्ताओं ने उन्हें जवाब दिया कि हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं वही इस अनाज को गरीबों तक पहुंचा रहे हैं.  कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम प्रभारी राकेश पंड्या ने किया इस अवसर पर कार्यक्रम में महामंत्री संजय अग्रवाल, नगर उपाध्यक्ष धनंजय, शर्मा विनोद बरबोटा, आनंदसिंह खींची, सुरेश गिरी, मंडल अध्यक्ष परेश कुलकर्णी, अंत्योदय प्रकोष्ठ के धन्ना शर्मा उपस्थित थे ।

  • *

*