इरफान अंसारी रिपोर्टर
सांसद, विधायक एवं पार्टी कार्यकर्ता बस्तियों में जाकर करेंगे सेवा कार्य

भारतीय जनता पार्टी 7 अप्रैल से सामाजिक न्याय पखवाड़ा मना रही है। जिसके अंतर्गत प्रतिदिन अलग-अलग कार्यक्रम मंडल एवं बूथ स्तर तक आयोजित हो रहे हैं। सामाजिक न्याय पखवाड़े के आठवे दिन 14 अप्रैल को सांसद, विधायक एवं पार्टी कार्यकर्ता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर प्रातः 9 बजे टावर चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण करेंगे।
पार्टी के नगर महामंत्री सामाजिक न्याय पखवाड़े के प्रभारी सत्यनारायण खोईवाल ने बताया कि नगर अध्यक्ष विवेक जोशी के नेतृत्व में 7 अप्रैल से नगर में सामाजिक न्याय पखवाडे़ं के अंतर्गत मंडल और बूथ स्तर तक कार्यक्रम हो रहे हैं। प्रतिदिन पार्टी कार्यकर्ता योजनाओं के हितग्राहियों से संपर्क और संवाद कर रहे हैं। जिसके अंतर्गत 14 अप्रैल को बूथ स्तर पर सांसद, विधायक एवं पार्टी कार्यकर्ता बस्तियों में पहुंचकर सेवा कार्य करेंगे। साथ ही मेधावी छात्रों का सम्मान भी किया जायेगा।
खोईवाल ने बताया कि सभी कार्यक्रमों में पार्टी एवं अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रमुख रूप से भागीदारी रहेगी।
–

More Stories
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
बरुआ सागर: सिद्ध पीठ मनसल माता के आंगन में गूंजी शहनाइयां; 151 कन्याओं के सामूहिक विवाह में उमड़ा जनसैलाब
चैतमा स्थित निर्माणाधीन चिकित्सक आवास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण