Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

किरण रांका रिपोर्टर

अंचल आष्टा के कृषकों की अथक मेहनत तथा व्यापारी गण के कौशल के कारण मण्डी आष्टा में कृषि उपज की भारी आवक रहती है जो भी किसान मण्डी आष्टा में कृषि उपज विक्रय करता है वह अपनी आवश्यकता की सामग्री भी शहर आष्टा से क्रय करता है इस कारण आष्टा का सर्वागीण विकास हुआ है परन्तु पिछले कुछ समय से मण्डी आष्टा में अवकाश की संख्या बढ़ती जा रही है जिससे कृषकों को परेशानी होती है तथा व्यापारी गण के व्यापार में भी कमी आती है इससे आष्टा से अन्यत्र कृषि उपज जाने की सम्भावना बढ़ती जा रही है जो अंचल आष्टा के भविष्य के लिए हानिकारक हो सकता है अतएव आष्टा के बेहतर विकास कृषकों एवं व्यापारियों के हित में कृषि उपज मण्डी समिति अवकाशों की संख्या कम से कम रखे इस आशय का पत्र आज जिला कांग्रेस कमेटी सिहोर एवं नगर पालिका परिषद आष्टा के पुर्व अध्यक्ष कैलाश परमार ने कृषि उपज मण्डी के सचिव श्री राजेश साकेत से चर्चा कर श्री नरेंद्र माहेश्वरी निरीक्षक कृषि उपज मण्डी को सौपा।