Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 5, 2026

सच दिखाने की हिम्मत


इरफान अन्सारी।की रिपोर्ट


अम्बेडकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर नगर के प्रत्येक बुथ पर मनाई गई जयंती

            भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारत के संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर जी की 132 वीं जयंती पुरे देश में मनाई गयी , इस दौरान बाबा साहब की प्रतिमा पर  माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी !
            मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा के अनुसार संविधान निर्माता एवं भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेड्कर जी की 132 वीं जयंती भारतीय जनता पार्टी उज्जैन इकाई द्वारा जिलाध्यक्ष विवेक जोशी  व अजा मोर्चा अध्यक्ष मनोज मालवीय की अगुवाई में फ्रीगंज टॉवर चौक स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई गयी साथ ही मंडल व नगर के प्रत्येक बुथ पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गए ! बाबा साहब की जयंती के अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव , सांसद श्री अनिल फिरोजिया, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ चिंतामणि मालवीय, नगर अध्यक्ष विवेक जोशी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित  किया ! 
            जयंती के अवसर पर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा की भारत के इतिहास में बाबा साहब का योगदान अनुपम एवं अविस्मरणिय है , बाबा साहब के इस देश की एकता अखंडता एवं सबको सामान अधिकार दिलवाने के लिए किये गए संघर्ष को देश का प्रत्येक नागरिक हमेशा याद रखेगा इसी संघर्ष के चलते आज बाबा साहब की राष्ट्रवादी छबि हमारे मनमस्तिष्क में इंगित हैं !  

            इस अवसर पर सांसद श्री अनिल फिरोजिया ने कहा कि बाबा साहब का योगदान इस देश की आने वाली पीडियां भी याद रखेंगी आज उन्हीं के सिद्धांतों पर चलते हुए इस देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश समृद्धता और खुशहाली के पथ पर अग्रसर है ! 

         इस अवसर पर भाजपा  प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ चिंतामणि मालवीय ने कहा कि बाबा साहब ने गरीब, शोषित, वंचित  वर्ग के लिए उनके उत्थान के लिए जो प्रयास किये थे उसको पूरा करने के लिए देश में मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार दृढ़ संकल्पित हैं  गरीब, वंचित वर्ग को ध्यान में रखकर आज हर योजना बनाई जाती है जिससे उनका जीवन स्तर ऊंचा उठ सके ।  
नगर अध्यक्ष विवेक जोशी ने कहा कि बाबा साहब अम्बेडकर की राष्ट्रीयता से प्रेरणा लेकर हम समाज सेवा के कार्य करने के लिए कृत संकल्पित है !
इस अवसर पर मोर्चा नगर अध्यक्ष मनोज मालवीय, महामंत्री संजय अग्रवाल, सत्यनारायण खोईवाल, श्रीमती मीना जोनवाल, मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा, मुकेश टटवाल, विक्रमसिंह गोंदिया, डॉ प्रभुलाल जाटवा , मोहन जायसवाल, विनीता शर्मा, सुरेश गिरी, राजेश जारवाल, मांगू पहलवान , राजकुमार बंसीवाल , सुरेंद्र मेहर , आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे !