कमलेश कावड़कर रिपोर्टर





नागझिरी में हुआ विशाल भंडारा
भैंसदेही:-प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी नगर के प्रसिद्ध संत श्री श्री 1008 त्रिवेणी भारती नगर दादा के समाधि स्थल नागझिरी पर बुधवार से इक्के कार्यक्रम का आयोजन किया गया 24 घंटे नाम स्मरण के पश्चात गुरुवार को महाआरती के पश्चात विशाल भंडारे का शुभारंभ हुआ जो देर शाम तक चलता रहा भंडारे के दौरान नगर एवं आसपास के ग्रामों के लगभग 25000 से अधिक श्रद्धालुओं ने यहां पहुंचकर दर्शन लाभ लिया एवं भोजन प्रसादी प्राप्त किया। आयोजन समिति द्वारा यहां विशाल टेंट भी लगाया गया था बीते 2 वर्षों से कोरोना महामारी के चलते जिले के बड़े आयोजनों में से एक यह आयोजन नहीं हो पाया था लेकिन इस वर्ष परंपरागत रूप से इसका आयोजन किया गया समिति के अध्यक्ष कृष्णा झाडे ने बताया कि बीते 2 वर्षों से आयोजन नहीं हुआ लेकिन इस वर्ष सभी के सहयोग से सफलतापूर्वक आयोजन किया गया हर वर्ष की अपेक्षा इस बार अधिक संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे हैं सहयोगी के रुप में धनराज झाड़े,त्रिवेणी महाले,राजू जोशी,संजू मोहन प्रकाश घाणेकर, कल्लू सिसोदिया,बंडु नाइक,भाऊराव साकरें,नत्थू चढोकार,सुरेश धोटेकर सहित अन्य लोगों का उल्लेखनीय योगदान रहा

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है