इरफान अंसारी की रिपोर्ट
उज्जैन संभाग में 599 अमृत सरोवर बनाये जायेंगे आगामी एक वर्ष में अमृत सरोवर का कार्य पूरा होगा

उज्जैन 14 अप्रैल। आजादी के अमृत महोत्सव में प्रदेश में 5352 अमृत सरोवरों का निर्माण किया जाएगा। उज्जैन संभाग में 599 अमृत सरोवर बनाये जायेंगे। उज्जैन संभाग के उज्जैन जिले में 72, आगर-मालवा में 71, शाजापुर में 100 देवास में 94, मंदसौर में 75, नीमच में 102, रतलाम जिले में 85 अमृत सरोवर का कार्य आगामी एक वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के 51 जिलों में बनाये जाने वाले इन अमृत सरोवर के निर्माण का शुभारंभ हाल ही में राज्य स्तरीय जलाभिषेक अभियान में किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि जल संवर्धन के लिये ये सभी सरोवर वरदान साबित होंगे।

More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…