गुना। शनिवार 16, अप्रैल को भारत विकास परिषद शाखा गुना द्वारा सबके संकटमोचन , हमारे अराध्य देव परम राम भक्त , तारणहार श्री हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया गया।
भारत विकास परिषद के मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह परिषद् के सदस्यों के सहयोग से हनुमान चौराहा पर श्री हनुमान मंदिर पर भारत विकास परिषद शाखा गुना के बेनर तले प्रातः 8 बजे से लगभग 2 क्विंटल प्रसाद (बूंदी) का वितरण किया गया । प्रसाद वितरण में दिलीप सक्सेना, के डी राठी , नीरज अग्रवाल, भानू चौहान , राधेश्याम गौर , मनीष भार्गव , आनंद कृष्णानी , चंद्रगुप्त गोयल , विजय अग्रवाल, राघवेंद्र सिंह , नीरज सिंह भदौरिया , एडवोकेट नीरज साहू , दिनेश शर्मा, हेमेंद्र शर्मा, राकेश शर्मा जानकी, आशा पवार, दिनेश श्रीवास्तव, भरत पालीवाल, सुरेंन्द्र शर्मा, उमेश रघुवंशी, घनश्याम रघुवंशी व अन्य सदस्यों ने सक्रिय सहयोग किया।

More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…