Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

शेख़ आसिफ़ रिपोर्टर

पंधाना विधायक रामदांगोरे ने स्वास्थ्य मेले का किया शुभारंभ

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत् छैगांवमाखन के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में खण्ड स्तरीय स्वास्थ्य मेला गुरूवार को आयोजित हुआ। स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ पंधाना विधायक श्री राम दांगोरे, श्री सेवादस पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजपाल सिंह तोमर द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर किया। इस दौरान सीएमएचओ डॉ. डी.एस. चौहान, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एन.के .सेठिया, बीएमओ डॉ. अनिल तंतवार सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण मौजूद थे।
इस दौरान विधायक श्री दांगोरे ने अपने संबोधन में कहा कि स्वस्थ्य रहने के लिए आपको अपने दैनिक जीवन में खान-पान पर ध्यान रखना होगा, इसलिए नियमित रूप से योगा आदि करते रहना चाहिए। इस स्वास्थ्य मेले में विभिन्न ग्रामों से आये मरीज अपना स्वास्थ्य लाभ उठाये। शासकीय अस्पतालों में निजि अस्पतालों से अच्छी व्यवस्था है, अस्पताल में अच्छा इलाज होता है। मरीज इधर-उधर न जाये और शासकीय अस्पताल में इलाज करवाएं। जिन पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड नही बने है वे अवश्य अपना आयुष्मान कार्ड बनवायें, यह सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। इस मेले में अन्य विभागों शिक्षा, सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास, आयुष विभाग द्वारा सेवायें प्रदान की गई ।
खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल तंतवार ने बताया कि चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा निःशुल्क जांच, परीक्षण व उपचार कर निःशुल्क दवाईयां वितरित की गई। स्वास्थ्य मेले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम/योजनाओं की जानकारी व प्रचार साहित्य वितरित किया गया। स्वास्थ्य मेले में मेडिकल कॉलेज एवं जिला चिकित्सालय खंडवा के मेडीसिन डॉ. रणजीत बडोले, स्त्री रोग कोमल छाबड़ा, मनोरोग डॉ. निशा यादव, चर्म रोग डॉ. विनित, शिशु रोग डॉ. नंदनीय दीक्षित, नाक-कान-गला रोग डॉ. मनोज, दंत रोग डॉ. अमरदीप अरूण, हड्डी रोग डॉ. महेन्द्र पवार एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छैगांवमाखन के चिकित्सक डॉ. इमरान, डॉ. आशुतोष पारे, आयुष चिकित्सक डॉ. सोलंकी आदि द्वारा सेवायें दी गई। मेले में कुल 501 मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया, जिसमें 272 महिला और 229 पुरूष मरीज शामिल है। मेले में बीपी व शुगर के 191 मरीजों की पैथोलॉजी जांच की गई। साथ ही 45 लोगों के डिजिटल हेल्थ आई.डी. व 11 आयुष्मान कार्ड बनाये गये। आयुष विभाग द्वारा 135 मरीजों का उपचार किया गया। स्वास्थ्य मेले में हेल्थ एवं वेलनेस गतिविधियों के अन्तर्गत योगा के माध्यम से लोगों को जानकारी दी गई दी गई। मेले में अधिकारी एवं कर्मचारियों ने रक्तदान किया। इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान, डीएचओ डॉ. एन.के. सेठिया, बीएमओ डॉ. तंतवार, डीपीएम डॉ. शिवराजसिंह चौहान, मीडिया अधिकारी श्री व्ही.एस. मंडलोई, सीएचओ एवं ग्रामीणजनों ने 15 यूनिट रक्तदान किया जो जरूरतमंद को उपलब्ध कराया जायेगा। इस प्रकार का स्वास्थ्य मेला 22 अप्रैल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पंधाना में प्रातः 9 बजे से 4 बजे तक आयोजित किया जायेगा।

शेख़ आसिफ़ खंडवा