राहुल राठोर रिपोर्टर


राजोद! कांग्रेस संगठन के लिए सेवादल सेवा का माध्यम है! संगठन की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करे, जो भाजपाई कांग्रेस के साठ साल की सत्ता पर भ्र्ष्टाचार के आरोप लगाते है वे पहले अपने सात साल की सत्ता को देख ले,भाजपा का भ्र्ष्टाचार इतना बढ़ गया है की, धन जेसीबी से खोद रहे है और डंफर भरा जारहा है!
लोकतंत्र की स्वतन्त्रता के लिए कांग्रेस का होना आवश्यक है, कांग्रेस सेवादल हमेशा ही जनता की सेवा कर, गरीबो, मजदूरों, मजबूरो, दलितों, के पक्ष में अपनी आवाज उठाता रहा है! उक्त विचार कांग्रेस सेवादल के द्वारा आयोजित झंडा वंदन कार्यक्रम में धार जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष श्याम अग्निहोत्री ने व्यक्त किये, इससे पूर्व वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोहर लाल रजक, धार जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह बना, ने ध्वजा रोहण कर सलामी पेश की! कार्यक्रम में धार जिला कांग्रेस सेवादल के कोषाध्यक्ष जितेंद्र जोशी ने जानकारी देते हुए बताया की कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई के नेतृत्व में आजादी गौरव पैदल यात्रा गुजरात से शुरू होकर राजस्थान होते हुए दिल्ली पहुंचेगी, इस यात्रा ने अभीतक पाँच सो किलो मीटर सफर तय कर लिया है! कार्यक्रम के दौरान सेवादल के वरिष्ठ चंद्र मोहन दुबे, मनोहर लाल रजक, पुष्पेंद्र सिंह बना, ने भी विचार व्यक्त किये! इस मोके पर राजोद ब्लाक कांग्रेस सेवादल के लिए भारत वीर को अध्यक्ष बनाने की घोषणा कर नियुक्ति पत्र दिया गया! अतिथियो का स्वागत धार जिला कांग्रेस सेवादल उपाध्यक्ष सुरेश द्विवेदी,वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवाजी ठन्ना, भारत वीर, जिला यूथ कांग्रेस महासचिव जीवन धाकड़, राजोद कांग्रेस मंडलम अध्यक्ष बद्री धाकड़, ब्लाक यूथ कांग्रेस अध्यक्ष दशरथ नायमा, नारायण गाजी,आदि ने किया! कार्यक्रम में विशेष रूप से बदनावर के पार्षद व सेवादल के अब्दुल खालिक बादशाह, वरिष्ठ मांगीलाल गाजी, पन्नालाल डामर, राधा किशन नायमा, देवीलाल मुकाती,राजेंद्र दईया,गणेश नायमा,प्रभु सिंगार, नंदराम सिंगार, रमेश डामर, प्रताप सिंह खेरखेड़ा,जगदीश प्रजापत,कैलाश चंद्र शर्मा, संजय ओसारी, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे! कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस सेवादल उपाध्यक्ष सुरेश द्विवेदी ने किया!
More Stories
अब फर्जी पत्रकारों पर होगी कारवाई जिसमे यूट्यूबरो की खेर नही
खनिज के अवैध परिवहन पर नियंत्रण हेतु जिला प्रशासन द्वारा की जा रही नियमित कार्यवाही
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवसः उद्योग मंत्री श्री देवांगन कोरबा के योग कार्यक्रम में होंगे शामिल