कमलेश कावड़कर रिपोर्टर
भैंसदेही क्षत्रीय लोणारी कुन्बी समाज संगठन विकासखंड भैंसदेही के बासनेर कला शिवाजी मंगल भवन में विगत दिनों कन्यादान महोत्सव को लेकर बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें अक्षय तृतीया पर सामूहिक विवाह संपन्न कराने पर सहमति एवं स्थल चयन संबंधी चर्चा की गई थी। जिसमें शिवाजी मंगल भवन बासनेर कला से सामूहिक विवाह कार्यक्रम करना तय हुआ था ।परंतु सामाजिक बंधुओं द्वारा अध्यक्ष महोदय को सुझाव दिए गए थे।कि जिस गांव में पूर्व में सामूहिक विवाह संपन्न कराए जा चुके हैं। उन ग्रामों को छोड़कर नवीन जिस ग्राम में सामूहिक विवाह संपन्न नहीं किए गए, ऐसे गांव को प्राथमिकता देते हुए। ऐसे स्थल चयन पर विचार विमर्श कर विकासखंड के अन्य गांवों में संपर्क करके स्थल निरीक्षण कर ग्राम मालेगांव का चयन किया गया। साथ ही तिथि का भी निर्धारण किया गया। पंचांग मुहूर्त के अनुसार 14 मई 2022 दिन शनिवार वैशाख शुक्ल पक्ष तेरस अमृत सिद्धि योग को सामूहिक विवाह संपन्न होगा जो भी सामाजिक वर- वधु अपना पंजीयन कराना चाहते हैं वे इन नंबरो पर संपर्क कर सकते है :- मनीष नावंगे 8085115048,सुरेंद्र कनाठे 9340102944, ब्रम्हदेव कुबड़े 9179144333, नत्थू जी चड़ोकार 83491, 35247 केसर लोखंडे 8959282372 ,दिनेश दवन्डे 9424407989, राज धाड़से 7722992230, विश्वनाथ बोडखे 9406918467, विश्वनाथ देशमुख 9617731249,सत्यदेवी लोखंडे 8349132630,पुष्पा खाडे 7748070400,।






More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है