Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मोहन शर्मा रिपोर्टर

गुना। विश्व मलेरिया दिवस पर जिला स्वास्थ्य विभाग गुना द्वारा मलेरिया के कारण, लक्षण व इससे बचाव के उपाय से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर जिले में 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस मनाया गया। विश्व मलेरिया दिवस पर स्वास्थ्य विभाग के स्वास्थ्य कर्मियों और प्रशिक्षु स्वास्थ्य कर्मियों व आशा वर्कर्स द्वारा जिला चिकित्सालय गुना से जनजागरण रैली निकाली और मलेरिया से सावधान रहने का आह्वान किया। रैली शुभारंभ मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से हुआ जो लक्ष्मीगंज, जयस्तंभ चौराहा, एबी रोड होते हुए जिला चिकित्सालय परिसर पहुँची जिसका वहां समापन हुआ। रैली में अतिथि भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली, सीएमएचओ डॉ राजकुमार ऋषिस्वर, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पी वुनकर, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ सुदर्शन कुशवाह, जिला महामारी विज्ञानी सत्येंद्र रघुवंशी, जिला सीपीएचई सलाहकार सत्येंद्र शर्मा, सहायक मलेरिया अधिकारी विष्णु रघुवंशी, डीसीएम जगन सिंह सोलंकी एवं अजय पाटकर , मलेरिया कार्यालय सीएमएचओ कार्यालय का स्टाफ एवं बड़ी संख्या में शहरी आशाएं रैली में उपस्थित रहे। रैली में मलेरिया से बचाव हेतु नारे लगाकर जागरुक किया गया जिसमें मलेरिया की बीमरी को हराएंगे, घर के चारो तरफ स्वच्छता फैलाएं। मलेरिया से अपने छोटे बच्चों को बचाओं, मलेरिया के बारें में सबको जागरुक बनाओं प्रदेश को मलेरिया मुक्त बनाओं आदि पोस्टरों और नारों के माध्यम से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य का महत्व बताकर जागरूक किया। सीएमएचओ डॉ ऋषिस्वर ने कहा कि हर साल 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य मलेरिया जैसी घातक बीमारी के नियंत्रण में तत्काल कार्रवाई करना है। भारत में भी हज़ारों लोग हर साल मच्छरों से होने वाली बीमारियों का शिकार होते हैं, जिनमें से एक मलेरिया भी है।

मलेरिया एक जानलेवा बीमारी है, जो संक्रमित मच्छरों के काटने से होती है। मादा एनोफिलीज मच्छर अपनी लार के माध्यम से प्लास्मोडियम परजीवी फैलाती हैं, जो मलेरिया का कारण बनता है। साथ ही अन्य विशेषज्ञ ने भी मलेरिया के कारण, लक्षण और बचाव के तरीकों की जानकारी दी।
मोहन शर्मा की रिपोर्ट