कमलेश कावड़कर रिपोर्टर
भैंसदेही थाना आठनेर जिला बैतूल के ग्राम धामोरी का चर्चित सोनू आत्महत्या कांड मैं मृतक सोनू के पति सुधाकर के विरुद्ध माननीय श्री चितेन्द्रसिंह सोलंकी अपर सत्र न्यायाधीश महोदय जी भैंसदेही के न्यायालय में आरोप पत्र अंतर्गत धारा 306 भा,द,वि, के तहत पेश किया गया था कि आरोपी सुधाकर उसकी पत्नी मृतिका सोनू को दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। आरोपी की प्रताड़ना से परेशान होकर मृतिका सोनू ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली थी परंतु माननीय न्यायालय के समक्ष अभियोजन आरोपी पर लगाए गए आरोप सिद्ध नहीं कर सका तथा आरोपी को निर्दोष बरी कर दिया वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार मालवीय के मार्गदर्शन में आरोपी की ओर से पैरवी अधिवक्ता हितेश कुमार मालवीय ने की तथा अधिवक्ता परेश मगरदे एवं उमेश मुदगल ने सहयोग प्रदान किया।


More Stories
*वन मंडल की बड़ी कार्रवाई खेर की लकड़ी के अवैध भंडार पर बड़ी कार्रवाई*
रीवा: सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप