Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 10, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्रजेश पाटिल रिपोर्टर

केंद्र एवं राज्य सरकार हर गरीब को पट्टे व पक्का मकान देने की योजना चला रही है, लेकिन जमीन स्तर पर अधिकारी सरकार की किरकिरी नजर आ रही है

हरदा / सिराली तहसील क्षेत्र के ग्राम दीपगाव कला सहित ग्रामीण क्षेत्रो मे अवैध कब्जा करने वालों का बोलबाला है, सरकारी जमीन पर कब्जा कर उसे बेचकर दूसरी जमीन पर मकान बनाकर बेचने का अवैध धंधा बन गया है, अवैध कब्जा करने वालों ने एक बार नहीं कई बार सरकारी जमीन पर कब्जा कर उसे बेचकर मोटी रकम ली जाती है, जिसका जागता उदाहरण ग्राम दीपगांव कला मे देखने को मिल रहा है, जबकि इन सभी का विरोध कर शिकायत करने के बाद भी खरीदने और बेचने वालों के खिलाफ किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है, जिसके कारण सरकारी जमीन पर कब्जा कर बेचने का व्यवसाय बन गया है, इस मामले जांच पड़ताल करवाए तो राजस्व निरीक्षक और पटवारी की मिलीभगत सामने आ सकती है, सरकारी जमीन के रिकॉर्ड के साथ छेड़छाड़ किया जा रहा है, अगर अवैध कब्जे की जमीन की जांच कर निरक्षण किया जाए तो सनसनी खेज मामला प्रकाश में आ जाएगा।जहां एक और गरीब झोपड़ी बनाने के थोड़ी सी जमीन लिए तरस रहे हैं, वहीं दूसरी ओर दबंग और राजनीतिक पहुंच रखने वाले सरकारी जमीन को कब्जा कर बेचने का एक धंधा बना लिया है, लाखो में सरकारी जमीन बेच कर दलाल मालामाल हो रहे है, ग्राम दीपगाव कला में सरकारी जमीन पर अबैध कब्जा कर उसे बेच दिया गया है, इतना ही नही पटवारी और आर.आई की मिलीभगत से अवैध कब्जा कर पट्टा भी बना दिया जाता है, जबकि आज भी गरीब झोपड़ी बनाने के लिए दो गज जमीन की तलाश मे जुटा है,