
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय भिण्ड द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के पालन मे श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक महोदय भिण्ड के निर्देशन व श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) महोदय लहार जिला भिण्ड के मार्गदर्शन मे निरी. नरेन्द्र सिंह कुशवाह
थाना प्रभारी रौन द्वारा टीम गठित की गई उक्त टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर दिनांक 29/04/22 को नौधा तिराह ग्राम विरखडी मे एक नीले रंग की लोडिंग आटो मे दो आरोपीयो के कब्जे से अवैध.रूप से 50- 50 लीटर की तीन केन से कुल 50 लीटर ओ.पी. ( शराब बनाने का द्रुव) कुल कीमती करीब 60,000/- रूपये की जस्त कर दो आरोपीयो को किया गया । थाना रौन मे अपराध क्रमांक 93/22 धारा 49 ए , 34(2) आवकारी एक्ट कायम किया गया है । आरोपीगणो से उक्त ओ.पी. के अवैध कारोवार मे संलिस व्यक्तियों के वारे मे पूछताछ की जा रही है ।
उक्त कार्यवाही मे सराहनीय भूमिका- निरी. नरेन्द्र सिंह कुशवाह थाना प्रभारी रौन , उप निरी. रविन्द्र कुमार मांझी , उप. निरी. महेन्द्र सिंह धाकड , प्र.आर. शैलेन्द्र सिंह , आरक्षक – राहुल तोमर ,अजय सूरज जाट , विपिन , शिवम सिद्द , कोशल जाट, रवि कदम, राजवीर की थाना रौन की रही ।

More Stories
*वन मंडल की बड़ी कार्रवाई खेर की लकड़ी के अवैध भंडार पर बड़ी कार्रवाई*
रीवा: सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप